फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 21 Sep 2020 07:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Top News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी में आज से नहीं खुलेंगे स्कूल, कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर लगाया ब्रेक
प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय अभी नहीं खोले जाएंगे। दरअसल, केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में 21 सितंबर से विद्यार्थियों को स्कूलों में शिक्षकों से मार्गदर्शन के लिए बुलाने के लिए छूट दी थी, लेकिन बढ़ते कोरोना मामलों के कारण अभी प्रदेश में इस पर रोक लगाई गई है। 
यहां पढ़ेें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 8
Rajya sabha - फोटो : पीटीआई
राज्यसभाः उपसभापति से दुर्व्यवहार करने वाले सांसदों के खिलाफ आज लाया जा सकता है निलंबन प्रस्ताव
राज्यसभा में रविवार को उप सभापति हरिवंश से दुर्व्यवहार के मामले में विपक्षी सदस्यों के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव लाया जा सकता है। संसदीय कार्य मंत्री नियम 256 के तहत सोमवार को सदन में यह प्रस्ताव ला सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 8
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आज चार लाख लोगों की जिंदगी में होगा उम्मीदों का सवेरा, 188 दिन बाद ताजमहल में लौटेगी रौनक
सोमवार को ताजमहल पर्यटकों के लिए खोले जाने के बाद इससे जुड़े करीब चार लाख लोगों की जिंदगी में उम्मीदों का नया सवेरा होगा। लंबे समय से बेकार पड़े हाथों को फिर रोजगार मिलेगा। मार्बल इनले, जरदोजी, रेस्त्रां जैसे कारोबार एक बार फिर पहले जैसे खड़े हो सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 8
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
Petrol, Diesel Price: आज फिर डीजल के दाम घटे, जानें आज कितनी है कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर डीजल की कीमतों में कटौती की गई। आज डीजल के दामों में 14 से 15 पैसे तक की कमी आई है। हालांकि, पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यहां पढ़ेें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 8
ट्रेन - फोटो : पीटीआई
40 क्लोन ट्रेन आज से चलेंगी, कब रवाना होंगी, किस स्टेशन पर रुकेंगी, यहां जानें सबकुछ
रेलवे ने सोमवार से 20 जोड़ी यानी 40 क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। ये ट्रेन 12 सितंबर से शुरू की गई 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेन की डुप्लीकेट की तरह काम करेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

7 of 8
Building collapse - फोटो : ANI
महाराष्ट्रः भिवंडी में 3 मंजिला इमारत ढही, अब तक पांच लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढह गई है। इस घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोगों के फंसने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ की दो टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

8 of 8
भारत चीन - फोटो : iStock
सीमा विवाद: भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की छठी बैठक आज
भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर सोमवार को लद्दाख के चुशुल/मोल्डो में कमांडर स्तर की बैठक छठी होगी। समाचार एजेंसी को इस बात की जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें