हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 7
राजनाथ सिंह
- फोटो : pti
भारत-चीन सीमा विवाद पर आज संसद में बयान दे सकते हैं राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध को लेकर आज संसद में एक बयान दे सकते हैं। संसदीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 7
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बिहार चुनाव: आज भी दौरा करेगी चुनाव आयोग की टीम, तारीखों का एलान जल्द
बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग की दो सदस्यीय टीम पटना पहुंच गई है। टीम ने अलग अलग जिलों में चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। टीम आज भी बिहार में रहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
यूपीः पॉलीटेक्निक की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आज, अभ्यर्थी के पर्स और जेवर लाने पर पाबंदी
पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए 15 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा होगी। दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने से पहले सभी कक्ष, कंप्यूटर, टेबल व कुर्सी को सैनिटाइज किया जाएगा। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में पर्स व जेवर लाने पर पाबंदी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 7
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
बिहार में आज सात परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, लागत 541 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में शहरी अवसंरचना से जुड़ी सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस समारोह के दौरान जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होना है उनमें से चार परियोजनाएं जल आपूर्ति से संबंधित हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 7
अनुराग सिंह ठाकुर
- फोटो : ANI
स्कूटर्स इंडिया समेत छह सरकारी कंपनियों पर ताला लगाने की तैयारी, इस कतार में कुल 34 कंपनियां
केंद्र सरकार स्कूटर्स इंडिया समेत छह सरकारी कंपनियों को बंद करने पर विचार कर रही है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, 20 केंद्रीय कंपनियों और इनकी यूनिट में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में हैं, जबकि छह कंपनियों को बंद करने पर विचार किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कोलकाता में फिर से दौड़ेगी मेट्रो, पांच महीने बाद सेवाएं बहाल
कोलकाता में पांच महीने से अधिक समय के अंतराल के बाद मेट्रो रेल सेवाएं सोमवार को फिर से शुरू हुईं। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण नियमित सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर