हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 8
मानसून सत्र के लिए संसद तैयार
- फोटो : पीटीआई
कोरोना संकट के बीच आज से होगा मानसून सत्र का आगाज, संसद पूरी तरह तैयार
कोरोना वायरस संकट के बीच सोमवार से शुरू होने वाले 18 दिवसीय मानसून सत्र के लिए संसद पूरी तरह तैयार है। इस बार सत्र के आयोजन में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। भारतीय इतिहास में पहली बार लोकसभा के सांसद राज्यसभा में और राज्यसभा के सांसद लोकसभा में बैठेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 8
रघुवंश प्रसाद सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
राजकीय सम्मान के साथ आज होगा रघुवंश प्रसाद का अंतिम संस्कार , पैतृक गांव में दी जाएगी अंतिम विदाई
दिग्गज जमीनी नेता, राजनीति के अजातशत्रु और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह (74) का रविवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 8
उमर खालिद
दिल्ली हिंसा: UAPA के तहत उमर खालिद गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद की गई कार्रवाई
दिल्ली हिंसा मामले में यूएपीए (UAPA) के तहत दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद को गिरफ्तार किया है। खालिद पर आरोप है कि उसने पूर्वोत्तर दिल्ली की हिंसा में सहयोग किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 8
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
Weather Update: अगले 24 घंटे में नई मानसूनी हवाओं के आसार, पांच दिन तक यूपी के कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक पूर्वी उतर प्रदेश समेत देश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी तरह निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटे के दौरान नई मानसूनी हवा चल सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 8
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को कम करने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप करने की लगाई गुहार
देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को कम करने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई गई है। याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत से कहा है कि केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को इसके लिए एक विशेषज्ञ कमेटी गठित करने का निर्देश दे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 8
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
गृहमंत्री अमित शाह आज देशवासियों को संबोधित करेंगे, हिंदी दिवस पर देंगे संदेश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिंदी दिवस 14 सितंबर को देशवासियों को संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि उनके संदेश का प्रसारण डीडी नेशनल चैनल पर सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
इंडोनेशिया: जकार्ता में आज से दोबारा लगेगा लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लिया फैसला
इंडोनेशिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से सोमवार से एक बार फिर जकार्ता में शहरव्यापी लॉकडाउन लागू होने जा रहा है। कोरोनो वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण राजधानी के सभी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर