हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। बीते दशकों को दौरान हिंदी का बाजार काफी बड़ा हुआ है। विज्ञापन हो या जनसंचार का कोई भी माध्यम हिंदा का प्रभाव हर जगह दिखाई देता है। भारतीय लोगों की चेतना में हिंदी भाषा का स्थान विशिष्ट है। यहां हम आपको बता रहे हैं ऑटोमोबाइल सेक्टर में हिंदी भाषा का इस्तेमाल कैसे हुआ है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में ऐसे कई वाहन पेश किए जाते रहे हैं जिनका नाम हिंदी में है। अगर आप बाइक्स और कार के दिवाने हैं तो जाहिर है आपके दिमाग में अलग-अलग कंपनियों के मॉडल्स की लंबी सूची होगी। लेकिन इस सूची में शायद ही ऐसे नाम निकलें जो हिन्दी में हों। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ मशहूर मॉडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 16
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Representation Only
Mahindra Thar
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की नई जेनरेशन वाली 2020 Thar भारतीय बाजार में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी अपनी इस नई ऑफ-रोडिंग गाड़ी को भारत में 15 अगस्त को पेश किया था, लेकिन इसकी बुकिंग और कीमतों की घोषणा 2 अक्टूबर 2020 को होनी है। नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 16
Mahindra CJ3A
- फोटो : Instagram/ @pangare_jeep
CJ3A महिंद्रा की पहली गाड़ी थी। कंपनी ने इसे साल 1949 में लॉन्च किया था। इसकी कार का डिजाइन सभी Thar के बेसिक मॉडल में आपको मिलता है। उस समय यह जीप से इंस्पायर्ड ऑफ रोडर थी। यह गाड़ी लॉन्च होते ही भारत में लोकप्रिय हो गई। दरअसल उस समय देश के लगभग सभी इलाकों में सड़कों का काफी बुरा हाल था, जिसके कारण इसका ऑफ रोडिंग फीचर लोगों के लिए वरदान बन गया। यह कार बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी देखी गई।
4 of 16
Mahindra Thar
- फोटो : For Representation Only
साल 2010 में कंपनी ने नई जेनरेशन वाली थार को लॉन्च किया था। इस सीरीज में यह कंपनी की सबसे अलग गाड़ी थी, जिसके डिजाइन में सबसे ज्यादा बदलाव किया गया था। कंपनी की तरफ से इसकी री-ब्रांडिंग की गई, जिसे ग्राहकों को शानदार साथ मिला। भारतीय बाजार में इसका केवल Maruti Gypsy से मुकाबला था। हालांकि, Maruti Gypsy की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका पेट्रोल इंजन था। जबकि, Mahindra Thar केवल डीजल कार में उपलब्ध थी। कंपनी ने साल 2015 में थार के सेफ्टी फीचर्स में और सुधार किया। इसके बाद साल 2019 में कंपनी ने Thar 700 एडिशन को भारत में लॉन्च किया। थार के अर्थ पर गौर करें तो यह एक छोटा सूखा मैदान झेलम तथा सिंधु नदियों और लवण पर्वतमाला द्वारा बनाए गए त्रिभुज के मध्य में पाकिस्तान पंजाब में स्थित है, यह थार मरूस्थल कहलाता है। उत्तरी-पूर्वी पाकिस्तान से सटा हुआ भारत के पश्चिम में थार का मरुस्थल है।
विज्ञापन
5 of 16
Royal Enfield Himalayan 2020 in Snow
- फोटो : royal enfield
Royal Enfield Himalayan
Royal Enfield Himalayan (रॉयल एनफील्ड हिमालयन) रॉयल एनफील्ड की एकमात्र ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल है। पहाड़ों में एडवेंचर यात्रा को शौकीन इस बाइक का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। भारतीय एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल हिमालयन को रॉयल एनफील्ड ने फरवरी 2015 में पहली बार प्रदर्शित किया था और इसे 2016 की शुरुआत में लॉन्च किया गया। कंपनी ने इसे बीएस6 इंजन के साथ अपडेट कर दिया है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन एक कम्यूटर बाइक है और भारत में 3 वेरिएंट में उपलब्ध है।
विज्ञापन
6 of 16
Royal Enfield Himalayan 2020
- फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड हिमालयन अपने 411cc इंजन से 24.3 bhp की पावर और 32 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। हिमालयन के सिंगल सिलेंडर इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। रियर और फ्रंट डिस्क ब्रेक दोनों के साथ, Royal Enfield Himalayan के टॉप वेरिएंट में एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम भी है। 199 किलो की यह बाइक 6 रंगों में उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल की कीतम 1,89,738 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 1,94,327 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
विज्ञापन
7 of 16
DC Avanti
- फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
DC Avanti
यह पहली मेड इन इंडिया सुपरकार है। इसे पहली बार 2012 Auto Expo में पेश किया गया था। इसे मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की कंपनी DC Design ने बनाया है। कार में 2.0-लीटर चार सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। अवंति शब्द का अर्थ है मध्यदेशांतर्गत मालवा का एक नगर जिसे आजकल उज्जैन कहते हैं। एक अन्य अर्थ यह भी है- एक प्रसिद्ध नगरी जो शिप्रा नदी के तट पर थी और जिसकी गिनती सात मुख्य पुरियों या तीर्थों में होती है।
8 of 16
Bajaj Chetak
- फोटो : For Representation Only
Bajaj Chetak
बजाज ने इस मशहूर स्कूटर का प्रोडक्शन 1972 में शुरू किया था और 2006 तक इसकी मैन्यूफैक्चरिंग की गई थी। स्कूटर का चेतक नाम महान योद्धा महाराणा प्रताक के घोड़े चेतक के नाम पर रखा गया था। यह स्कूटर लंबे समय तक भारतीय परिवारों में इस्तेमाल किया गया और इसके 'हमारा बजाज' विज्ञापन को काफी प्रसिद्धी मिली थी। हालांकि कंपनी ने चेतक ब्रांड को फिर से जिंदा करने के लिए चेतक इलेक्ट्रिक नाम से एक ई-स्कूटर लॉन्च किया है।
9 of 16
Bajaj Vikrant
- फोटो : For Reference Only
Bajaj Vikrant
बजाज ने भारत के पहले विमानवाहक पोत आईएनएस 'विक्रांत' के नाम पर अपनी बाइक को यह नाम दिया था। कंपनी का कहना है कि इस बाइक को INS विक्रांत के स्टील से तैयार किया गया है। यह 125 सीसी और 150 सीसी वाले दो इंजन में आती थी। अब कंपनी ने इसका उत्पादन बंद कर दिया है। विक्रांत शब्द का मतलब होता है पावरफुल।
10 of 16
Vijay Super Scooter
- फोटो : For Reference Only
Vijay Super Scooter
सत्तर और अस्सी के दशक में यह स्कूटर काफी फेमस था। 1972 में बनाई गई स्कूटर इंडिया लिमिटेड की स्थापना की गई थी। 1975 में विजय सुपर और लम्ब्रेटा नाम से दो स्कूटर बनाए गए थे। घरेलू बाजार के लिए विजय सुपर और लम्ब्रेटा को विदेशी बाजार के लिए तैयार किया गया था। हालांकि बजाज और वेस्पा ने इस स्कूटर को मुकाम तक नहीं पहुंचने दिया। विजय शब्द का अर्थ लड़ाई या खेल आदि में शत्रु या विपक्षी को हराकर प्राप्त की जाने वाली सफलता है।
11 of 16
Tata Yodha Pickup
- फोटो : Tata Motors
Tata Yodha
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने वर्ष 2017 के मध्य में अपने पिकअप वाहन Tata Yodha (टाटा योद्धा) को पेश किया था। योद्धा को आधुनिक परिवहन की तेजी से विकसित होने वाली ग्राहक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन और विकसित किया गया है। टाटा योद्धा सिंगल और क्रू कैब ऑप्शन के साथ 4x4 और 4x2 वेरिएंट्स में आती है। यह 1140, 1250 और 1500 किलोग्राम तक के भार ढोने की क्षमता के तीन विकल्पों को साथ उपलब्ध है।
12 of 16
Tata Yodha Pickup
- फोटो : Tata Motors
इस पिकअप में 85 Hp का पावर जेनरेट करने के लिए 4-सिलेंडर 2956 cc इंजन दिया गया है। एसयूवी जैसा मजबूत लुक और आरामदायक इंटीरियर योद्धा को एक मॉडर्न पिकअप बनाते हैं। योद्धा में 16 इंच के बड़े रेडियल टायर मिलते हैं। फरवरी महीने में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो 2020 में, टाटा मोटर्स ने BS6 Yodha 1700 पेश किया है। इसमें पुराने मॉडल की तुलना में कई अतिरिक्त फीचर्स, ज्यादा पावरफुल इंजन और अधिक लोडिंग स्पेस मिलता है। योद्धा शब्द का अर्थ है लड़ाका, जो युद्ध के मैदान में शूरवीर होता है।
13 of 16
Mahindra Jeeto
- फोटो : Mahindra
Mahindra Jeeto
महिंद्रा ने अपने लोकप्रिय मिनी ट्रक Mahindra Jeeto (महिंद्रा जीतो) को एक नया और एडवांस्ड वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसका नाम रखा है महिंद्रा जीतो प्लस। जीतो का यह नया वेरिएंट सब-1 टन हल्का कमर्शियल वाहन है जिसकी कीमत 3.47 लाख (एक्स-शोरूम, मुंबई) है। रेगुलर Jeeto मिनी-ट्रक की तुलना में, प्लस वेरिएंट की लंबाई ज्यादा है। यह एक लंबे डेक के साथ आता है जिसकी कुल लंबाई 7.4 फीट है। इसके साथ ही इसकी पेलोड क्षमता भी बढ़ी हुई है जो कि 715 किलोग्राम तक का भार ढो सकती है।
14 of 16
Mahindra Jeeto
- फोटो : Mahindra
वाहन को पावर देने वाला 625 cc सिंगल-सिलेंडर वाटर-कूल्ड डायरेक्ट इंजेक्शन (DI) डीजल इंजन है। इसका मोटर 16 bhp का पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी का दावा है कि Mahindra Jeeto की तुलना में नए इंजन के साथ Jeeto Plus 29.1 किलोमीटर प्रति लीटर के साथ 30 फीसदी ज्यादा माइलेज देता है। Mahindra Jeeto Plus 3 साल या 72,000 किमी (जो भी पहले हो) की वारंटी के साथ आता है। जीतो का अर्थ होता है विजय।
15 of 16
Kinetic Safar Shakti
- फोटो : Kinetic
Kinetic Safar Shakti
Kinetic Safar Shakti (काइनेटिक सफर शक्ति) एक इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर / ई-लोडर है जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लास्ट-माइल (दूर दराज के इलाकों तक) रसद की जरूरतों को पूरा करता है। सफर शक्ति एक मजबूत, टिकाऊ और विश्वसनीय वाहन है जो चलाने में काफी किफायती भी है। यह 400 किलोग्राम तक का कार्गो आसानी से ले जा सकता है। कंपनी 1 साल की वारंटी भी दे रही है। इस वाहन की सर्विस और स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हैं।
सफर शक्ति को फुल चार्ज करने में 10-12 घंटे का समय लगता है और फुल चार्ज में यह ई-लोडर 80 किलोमीटर तक चलती है। इस इलेक्ट्रिक कार्गो में पीएमडीसी मोटर्स के साथ 850W का पावर, 48V का वोल्टेज कंट्रोल, और 40 एम्पीयर्स का अधिकतम प्रवाह नियंत्रण मिलता है। इसमें 48V की लीड-एसिड टाइप बैटरी मिलती है। इस वाहन का ग्राउंड क्लीयरेंस 105 मिमी और यह 750 किलोग्राम तक का वजन ढो सकता है। कंपनी का दावा है कि ई-लोडर सफर शक्ति को चलाने में सिर्फ 50 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्च आता है और यह आंकड़ा सरकार और एआरएआई द्वारा प्रमाणित है। सफर शक्ति का अर्थ है यात्रा की ताकत।