एक से ज्यादा शादियां करने वाले नेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी है। आइये जानते हैं उन प्रमुख नेताओं के बारे में जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तो तीन शादियां की, लेकिन अब भी वे सिंगल हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान की दूसरी शादी मीडिया की सुर्खियों में है, लेकिन यह कोई अनूठा मामला नहीं है। उनके पहले भी कई वरिष्ठ नेताओं ने दूसरी व तीसरी शादियां भी की हैं। एक से ज्यादा शादियां करने वाले नेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी है। आइये जानते हैं उन प्रमुख नेताओं के बारे में जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तो तीन शादियां की, लेकिन अब भी वे सिंगल हैं।
विज्ञापन
सिब्बल ने प्रोमिला से की दूसरी शादी
2 of 6
सिब्बल ने प्रोमिला से की दूसरी शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री व लंबे समय तक कांग्रेस नेता रहे कपिल सिब्बल ने दो विवाह किए। उनकी पहली पत्नी नीना सिब्बल थीं। नीना सिब्बल की कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता प्रोमिला से शादी की। सिब्बल ने हाल ही में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। वे सपा की मदद से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने की दो शादियां
3 of 6
दूसरी पत्नी अमृता सिंह के साथ दिग्विजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी दो शादियां की। पहली पत्नी आशा सिंह का 2013 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद 2015 में उन्होंने पत्रकार अमृता सिंह से दूसरी शादी की। आशा सिंह से उनकी चार बेटियां और एक बेटा जयवर्धन सिंह है। जयवर्धन सिंह मप्र की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे हैं।
थरूर ने की तिलोत्तमा, क्रिस्टा व सुनंदा से शादियां
4 of 6
सुनंदा पुष्कर-शशि थरूर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक दो नहीं बल्कि तीन शादियां की। उनकी पहली पत्नी तिलोत्तमा मुखर्जी थीं। दूसरी पत्नी क्रिस्टा गिल और तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर थीं। तिलोत्तमा मुखर्जी, स्व. कैलाशनाथ काटजू की नाती हैं। काटजू नेहरू मंत्रिमंडल में रहे थे। वह अपनी खास बंगाली खूबसूरती के लिए जानी जाती थी। 1981 में थरूर और तिलोत्तमा की शादी हुई थी। उनके जुड़वां बेटे हैं कनिष्क और ईशान। 2007 में शशि और तिलोत्तमा के संबंध टूट गए। तिलोत्तमा अब न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाती हैं। इसके बाद थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में राजनयिक रहते हुए कनाडा मूल की क्रिस्टा गिल से शादी की थी। इसके बाद थरूर ने भारत आकर राजनीति में कदम बढ़ाए और क्रिस्टा को यह रास नहीं आया और 2010 में क्रिस्टा से उनकी शादी टूट गई। इसके बाद थरूर ने सुनंदा पुष्कर से तीसरी शादी की थी। यह भी चार साल ही चली और 2014 में सुनंदा की दिल्ली की एक होटल में रहस्यमयी हालत में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
रामविलास पासवान
5 of 6
दूसरी पत्नी रीना के साथ रामविलास पासवान
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान ने भी दो शादियां की थी। उनकी दूसरी पत्नी रीना हरियाणा की थी। रीना और पासवान की शादी 1982 में हुई थी। चिराग पासवान उनके पुत्र हैं। वह जमुई से सांसद हैं। पासवान की दो बेटियां हैं, उषा और आशा। रामविलास पासवान की पहली पत्नी रत्ना पासवान हैं, जो कि बिहार में रहती हैं।
दूसरी पत्नी और बेटी के साथ मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी दूसरी शादी रचाई है। पहली पत्नी से तलाक के बाद मनोज तिवारी ने 27 अप्रैल 2020 को दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी का नाम सुरभि तिवारी है जो कि भोजपुरी सिंगर है। सुरभि से उनकी एक बेटी भी है।