Human History: दुनियाभर में इंसानी सभ्यता को लेकर बहस होती रहती है। वैज्ञानिक इस रहस्य को जानने के लिए नए-नए शोध करते रहते हैं। अब इस बीच दक्षिण अफ्रीका में एक एसी चीज मिली है जो इंसानी सभ्यता को बदल सकती है। दक्षिण अफ्रीका के स्ट्रेकफोनटेन गुफाओं में वैज्ञानिकों ने कुछ जीवाश्म खोजे हैं। अब इसके बाद विशेषज्ञ नए सिरे से सभ्यता के विकास के बारे में सोचने लगे हैं।
एक नए शोध में बताया गया है कि ये जीवाश्म ही इंसानों के विकास के कारण हैं। बताया जा रहा है कि खोजे गए जीवाश्म 30 से 40 लाख साल पुराने हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह जीवाश्म मानव विकास के इतिहास की नई कड़ी साबित होंगे। वैज्ञानिकों ने इन जीवाश्म को 32 लाख साल पुरानी लूसी प्रजाति का बताया है जिसे इंसानों का पूर्वज मानते हैं। आइए जानते हैं कि इस नए शोध से क्या-क्या पता चला है।