फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check : कोरोना का मरीज बताकर मॉक ड्रिल का वीडियो हो रहा है वायरल

सार

जानिए वायरल वीडियो का सच
वीडियो में जमीन पर गिरे व्यक्ति का सच
फेक न्यूज से रहें सावधान
विज्ञापन
जानिए वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पूरे देश में जहां कोरोना महामारी को लेकर परेशानी का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो फर्जी खबरों को फैलाने से बिलकुल बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यकीन करके लोग एक-दूसरे के पास भेज रहे हैं। इस वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि बिहार की हाजीपुर जेल में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिला है। अमर उजाला ने इस पोस्ट की पड़ताल की तो पाया कि हाजीपुर जेल में एक मॉक ड्रिल के वीडियो को गलत डिस्क्रिप्शन के साथ कोरोना के मरीज के नाम पर वायरल किया जा रहा है, जबकि यह एक सामान्य सी मॉक ड्रिल थी।

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स
दावे का आधार- एक वायरल वीडियो
क्या किया जा रहा है दावा-  बिहार की हाजीपुर जेल में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिला है।
विज्ञापन

वीडियो: ये घटना हाजीपुर जेल की है

2 of 5
जानिए वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar ujala
पड़ताल के चरण-
सबसे पहले ध्यानपूर्वक फ्रेम दर फ्रेम यह देखा कि वीडियो में क्या दिख रहा है-

वीडियो में क्या दिख रहा है-
इस वीडियो में एक पुलिस का सिपाही दिखाई देता है, जो गेट से आ रहा है और जमीन पर अचानक गिर पड़ता है,
  • जिसकी सांस बहुत तेज फूलती हुई दिखाई देती है
  • जमीन पर गिरता है और छींकने लगता है। उसको देखकर मालूम पड़ता है कि उसे सांस लेने में खासी दिक्कत हो रही है।
  • वहीं मौजूद उसके और भी साथी उसके पास दौड़कर आते हैं।
  • तुरंत उसके उपचार का इंतजाम किया जाता है।
  • वायरलेस पर मैसेज भेजा जाता है और तुरंत ही डॉक्टर भी लोकेशन पर आ जाते हैं।
  • बीमार पुलिसवाले को पहले एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया जाता है।
  • वीडियो इस दावे के साथ शेयर हो रहा है कि उसमें दिखने वाला पुलिसवाला कोरोना वायरस से संक्रमित था और ये घटना हाजीपुर जेल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में जमीन पर गिरे व्यक्ति का सच

3 of 5
जानिए वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala
  • गूगल पर रिवर्स सर्च करके इस तस्वीर के माध्यम से इस घटना को तलाशना शुरू किया।
  • सबसे पहले वायरल वीडियो को InVID टूल में अपलोड करके कई ग्रैब निकाले। इसके बाद इनको रिवर्स इमेज में सर्च करना शुरू किया।
  • इस वीडियो को ध्यान से देखा तो 5 मिनट 39 सेकंड के बाद हमें एक शॉट दिखाई दिया जिसमें गेट पर लिखा था ‘मंडल कारा, हाजीपुर (वैशाली)’
  • इससे यह तो पता चल गया कि वीडियो हाजीपुर जेल का ही है।

फेक न्यूज से रहें सावधान

4 of 5
जानिए वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala
  • एक सटीक की-वर्ड लगाकर यूट्यूब पर सर्च किया।
  • 'coronavirus Hajipur jail' की-वर्ड का इस्तेमाल किया।
  • इस पर हाजीपुर जेल जुड़े कुछ वीडियो मिले,
  • जिनमें यही फुटेज इस्तेमाल हुआ था।
  • डिस्क्रिप्शन में लिखा था - 'ये एक मॉक ड्रिल का वीडियो है'

सर्च करने पर हमें वैशाली न्यूज की फुटेज मिली जिसमें यह साफ लिखा था यह मॉक ड्रिल का वीडियो है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है

5 of 5
जानिए वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala
पड़ताल का परिणाम-

अमर उजाला ने पड़ताल में पाया कि बिहार के हाजीपुर जेल में कोरोना को लेकर एक मॉक ड्रिल का वीडियो है, जिसकों फर्जी दावे के साथ वायरल किया गया है। कोरोना वायरस से जुड़ी हर फेक न्यूज और भ्रामक जानकारियों से लड़ना है। खबरों को भी झूठे तथ्यों के संक्रमण से बचाना है। अफवाहों से सावधान रहें और कुछ भी शेयर करते समय जांच पड़ताल कर लें।

कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।

*Fact Check By Google Certified Fact Checker.

Apply Tools-
-Google Reverse Image Search
-InVID Tool For Video
-AMNESTY Youtube Data Viewer
-Watch Frame By Frame Tool
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next