बंद के दौरान बैंकों का कामकाज भी रहा बाधित
- फोटो : पीटीआई
पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा, टीएमसी यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि वह खुद भाजपा से भी ज्यादा भाजपा बन गई है। अब जनता के गुस्से के फूटने में ज्यादा देर नहीं है।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधुरी ने कहा, कांग्रेस ने इस बंद का समर्थन किया है। टीएमसी सिर्फ बंगाल में भाजपा की राजनीति की दलाली कर रही है। ममता बनर्जी बताएं कि इस बंद की कौन सी मांगें गलत या अव्यावहारिक हैं?
वहीं, टीएमसी नेता देबांशु भट्टाचार्य ने पलटवार करते हुए कहा, बंद के नाम पर वामपंथी जो कर रहे हैं, वह गुंडागर्दी से कम नहीं है और पुलिस इन उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह आम जनता का स्वाभाविक बंद नहीं है, बल्कि उन पर थोपा गया है। उन्होंने आगे कहा, देश में सिर्फ एक वामपंथी सरकार केरल में है और उसने भी बंद के खिलाफ बंगाल सरकार की तरह ही आदेश जारी किया हैऔर ये बंद समर्थक उम्मीद कर रहे हैं कि जो ममता बनर्जी 2011 से बंद के खिलाफ स्पष्ट रुख रखती आई हैं, उन्हें सड़कों पर उधम मचाने देगी?