भारतीय टीम
- फोटो : PTI
भारतीय टीम भी चैरिटी कार्यक्रम में पहुंची
टेस्ट से संन्यास लेने के बाद से कोहली लंदन में चुपचाप रह रहे हैं, जबकि भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा जारी है। नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टेस्ट टीम एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही है। हेडिंग्ले में पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम ने एजबेस्टन में शानदार जीत के साथ वापसी की जो इस मैदान पर उनकी पहली टेस्ट जीत है। टीम के प्रदर्शन ने प्रशंसकों को उम्मीद दी है कि अगली पीढ़ी टीम को संभालने के लिए तैयार है, भले ही कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारे टेस्ट से दूर हो गए। भारतीय टीम भी इस चैरिटी शो में पहुंची थी, जिसकी तस्वीर बीसीसीआई ने साझा की है। तस्वीर में गौतम गंभीर भी दिखे। इसके अलावा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, महान सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा, इंग्लैंड के केविन पीटरसन और डैरेन गफ भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।