फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: तस्वीरों में देखिए प्रियंका गांधी वाड्रा की 'गंगा यात्रा'

Mon, 18 Mar 2019 03:03 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गंगा यात्रा की शुरुआत कर दी है। और इसी के साथ शुरू हो चुकी है गंगा की लहरों पर सियासत की अठखेलियां। कहीं प्रियंका अपने शब्दों से जनता के दिलों को छूती हैं, तो कहीं आस्था में डूबी हुई दिखती हैं। इन दिनों प्रियंका गांधी प्रयागराज से वाराणसी तक तीन दिनों की जलयात्रा पर हैं। देखिए, कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जलयात्रा की झलक, तस्वीरों में:
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा
पार्टी की महासचिव बनने के बाद अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए प्रियंका ने बीते दिनों चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। मगर चुनाव प्रचार में वो मुख्य भूमिका में नजर आ रहीं हैं। पिछले दिनों प्रियंका ने लखनऊ और गुजरात में सभाओं को संबोधित किया और अब वो गंगा यात्रा पर निकल चुकी हैं। 
यात्रा की शुरूआत प्रयागराज के हनुमान मंदिर में आरती और पूजा अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद प्रियंका गांधी ने गंगा पूजन किया। यहां से सुबह 11:40 बजे वो नाव में सवार होकर जलयात्रा पर निकल पड़ीं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रयागराज से काशी के बीच तीन दिवसीय गंगा यात्रा के दौरान प्रियंका, संसदीय सीटों के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों के अलावा गरीबों-बुनकरों, किसानों से सीधा संवाद करेंगी। प्रयागराज के मनइया घाट से मोटरबोट से शुरू हुई जलयात्रा 20 मार्च को वाराणसी पहुंचेगी। 

इस दौरान नाव पर चर्चा का कार्यक्रम भी रखा गया है। कुछ युवाओं और छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रियंका गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के मुद्दों, उद्योगों की खस्ता हालत पर चर्चा करेंगी।

4 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI
प्रियंका मीटिंग के जरिए जनता से संवाद भी करेंगी। प्रियंका की मोटरबोट सिरसा पहुंचेगी, जहां वह लोगों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद प्रियंका हंडिया स्थित ऐतिहासिक लाक्षागृह पहुंचेंगी। यहां वो किसानों के साथ चौपाल लगाएंगी। 

अंत में मांडा से सड़क मार्ग से महेवा-डेमूपुर होकर प्रियंका पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए महेश यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाव में सवार प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि प्रियंका की यह जलयात्रा कांग्रेस में नई जान फूंकने का काम करेगी। प्रियंका की इस जलयात्रा के कारण कांग्रेस खूब चर्चा में है। इसके अलावा भी इस बार कांग्रेस, प्रियंका के माध्यम से गली मोहल्ले तक अपनी पकड़ बनाने में लगी हुई है। 

अब देखना है कि जनसंपर्क स्थापित करने के प्रियंका के इन अनूठे तरीकों से कांग्रेस को आगामी चुनावों में कितना फायदा मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें