डेविड वॉर्नर
- फोटो : सनराइजर्स हैदरबाद ऑफिशियल पेज
दाएं हाथ के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने रविवार को खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 65 रन ठोक डाले। पिछले साल केपटाउन टेस्ट में हुए कुख्यात बॉल टेंपरिंग कांड के बाद यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई उप कप्तान 2018 आईपीएल नहीं खेल पाए थे।