फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट स्ट्राइक: 'गो कोल्ड...गो कोल्ड...' नहीं सुन पाए थे अभिनंदन, पाक ने रोका था रेडियो संदेश

Thu, 27 Feb 2020 09:40 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Abhinandan Varthaman - फोटो : Social Media
आज से ठीक एक साल पहले 27 फरवरी को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद हुई डॉगफाइट के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़ लिया गया था। हालांकि भारत की कुशल कूटनीति और मजबूत राजनैतिक इच्छाशक्ति के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेकते हुए 60 घंटे में ही अभिनंदन को वापस लौटा दिया था।
विज्ञापन

2 of 10
मिग 21 बायसन - फोटो : IAF
सूत्रों के अनुसार विंग कमांडर अभिनंदन का विमान मिग-21 पाकिस्तानी वायुसीमा में इसलिए प्रवेश कर गया था क्योंकि इस दौरान वायुसेना के इंट्रीग्रेटेड एयर कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम की तरफ से भेजे जा रहे रेडियो संदेश उन तक नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन

3 of 10
मिराज 2000 विमानों के साथ उड़ान भरता मिग 21 - फोटो : IAF
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने बदला लेने की नीयत से भारतीय सीमा में अपने लड़ाकू विमान भेजे थे। हालांकि इस दौरान पाकिस्तानी वायुसेना को भारतीय लड़ाकू विमानों ने खदेड़ दिया था।

4 of 10
मिग 21 - फोटो : Social Media
जांच में सामने आया है कि इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन को अंबाला में स्थित इंट्रीग्रेटेड कमांड सेंटर से वापस लौटने के लिए 'गो कोल्ड...गो कोल्ड...' यानी 'लौट आओ...लौट आओ' के कई संदेश भेजे गए। इन संदेशों को पाकिस्तानी सेना ने न सिर्फ सुना बल्कि उसे अभिनंदन तक पहुंचने से भी रोक दिया।
विज्ञापन

5 of 10
पूर्व वायुसेना प्रमुख के साथ अभिनंदन - फोटो : PTI
इस कारण विंग कमांडर अभिनंदन पाक वायुसेना के एफ-16 विमान का पीछा करते हुए पाकिस्तानी वायुसीमा में प्रवेश कर गए। जहां उनका विमान दुर्घटना का शिकार हो गया और वह पाकिस्तानी सेना के द्वारा पकड़े गए।
विज्ञापन

6 of 10
मिग 21 - फोटो : Social Media
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद वायुसेना उप-प्रमुख ने केंद्र सरकार को इस घटना की पूरी रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट में उस समय घटी पूरी घटना को समझाया गया था और साथ ही इन बातों को भी ध्यान रखा गया था कि भविष्य में इस तरह का हादसा दोबारा ना हो।
विज्ञापन

7 of 10
मिग 21 - फोटो : Social Media
इस्राइल से आधुनिक रेडियो सेट खरीदने की तैयारी
घटना की जांच पूरा होने के बाद रक्षा मंत्रालय भारतीय वायुसेना के लिए इस्राइल के राफाल एडवांस डिफेंस सिस्टम से आधुनिक रेडियो सेट्स को खरीदेगा। इनकी तकनीकी आधुनिक है जिसे पाकिस्तान चाहकर भी डिकोड या बाधित नहीं कर पाएगा। बाद में इसे डीआरडीओ द्वारा बनाए गए सेट्स से बदल दिया जाएगा। 

8 of 10
मिग 21 अन्य विमानों के साथ एक फार्मेशन में उड़ता हुआ - फोटो : Social Media
क्या हुआ था आज से ठीक एक साल पहले
26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने 24 एफ-16 विमानों के साथ भारतीय सामरिक ठिकानों पर हमला बोला। इनमें से कुठ विमानों ने जम्मू-कश्मीर में स्थित सेना के ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की।

9 of 10
MIG 27 - फोटो : PTI
इस दौरान भारतीय वायुसेना ने उनकी हिमाकत का जवाब देने के लिए पीर पंजाल में गश्त कर रहे दो सुखोई-30 एमकेआई और दो मिराज-2000 जबकि श्रीनगर और अवंतीपोरा एयरबेस से आठ मिग-21 बाइसन विमानों को भेजा। इनमें से एक विमान विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे।
विज्ञापन

10 of 10
मिग 21 बनाम एफ-16 लड़ाकू विमान - फोटो : Amar Ujala
हालांकि पाकिस्तान द्वारा रेडियो संदेशों को बाधित करने के कारण वह पाकिस्तानी वायुसीमा में प्रवेश कर गए। इस दौरान क्रैश होने से पहले उन्होंने पाकिस्तान के एक एफ-16 को मार गिराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें