फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति विजेता छात्रों का अमर उजाला कार्यालय में शानदार स्वागत

Thu, 19 Apr 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : Amar Ujala
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2017 में सफल रहे छह राज्यों के 36 विद्यार्थियों और दो प्रतिभाशाली दृष्टिबाधित विद्यार्थियों का बुधवार को अमर उजाला के नोएडा मुख्यालय में भावभीनी स्वागत किया गया। अपने एक-एक अभिभावक के साथ आये इन विद्यार्थियों को गुरुवार शाम को उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू अपने आवास पर सम्मानित करेंगे। उससे पहले दिल्ली दर्शन के तहत यह दल इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, कुतुब मीनार से रूबरू होगा और नेहरू तारामंडल (प्लेनेटेरियम) का भी आनंद उठाएगा।
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : Amar Ujala
इन मेधावियों में उत्तर प्रदेश के 24, उत्तराखंड के 4, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के 2-2 विद्यार्थी हैं जो अपने अपने राज्य शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों से शिक्षा पा रहे हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र का स्वागत।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : Amar Ujala
मेधावियों के साथ आये उनके अभिभावकों का भी सत्कार हुआ।

4 of 12
- फोटो : Amar Ujala
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को टीका लगाकर और गले में माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : Amar Ujala
अपने एक-एक अभिभावक के साथ आये इन विद्यार्थियों को बृहस्पतिवार शाम को उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू अपने आवास पर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : Amar Ujala
इस दल ने अमर उजाला फाउंडेशन के अध्यक्ष राजुल माहेश्वरी के साथ छात्रवृत्ति से लेकर अखबार के कामकाज के बारे में खुलकर सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : Amar Ujala
विजेता दल ने प्रकाशन केन्द्र पर न्यूजरूम के कामकाज और अखबार की छपाई के कार्य को समझा।

8 of 12
- फोटो : Amar Ujala
ऋषि के दायीं ओर बैठे दृष्टिबाधित सुग्रीव और बायीं ओर बैठे दृष्टिबाधित सौरभ ने भी अमर उजाला फाउंडेशन के अध्यक्ष और अखबार के प्रबंध निदेशक राजुल माहेश्वरी जी से बेहिचक सवाल पूछे। अखबार के गांव तक प्रसार के बारे में अपनी राय जाहिर की।

9 of 12
- फोटो : Amar Ujala
इन मेधावियों में उत्तर प्रदेश के 24, उत्तराखंड के 4, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के 2-2 विद्यार्थी हैं जो अपने अपने राज्य शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों से शिक्षा पा रहे हैं।

10 of 12
- फोटो : Amar Ujala
छह राज्यों के दूर-दराज इलाकों से आये मेधावियों ने अखबार के न्यूजरूम के कामकाज को समझने की भी कोशिश की।
 

11 of 12
- फोटो : Amar Ujala
इसके साथ ही प्रत्येक को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित मंजिलें और भी हैं सीरीज की पांच पुस्तकों का सेट और अमर उजाला इयर बुक 2018 भी भेंट किये गये।
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : Amar Ujala
अपने अभिभावकों के साथ आए सभी छात्र इस दौरान काफी उत्सुक दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें