फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करेगी राजस्थान रॉयल्स, चुना RCB का रास्ता

Thu, 19 Apr 2018 12:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
आईपीएल में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर हर सीजन में एक मैच ग्रीन कलर की जर्सी पहनकर खेलती है। इस साल भी आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ग्रीन जर्सी पहनकर एक मैच खेला था।
विज्ञापन

2 of 6
rcb green
आईपीएल के हर सीजन में आरसीबी एक मैच ग्रीन जर्सी पहनकर जरूर खेलती है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने से है।
विज्ञापन

3 of 6
राजस्थान रॉयल्स
इसी कड़ी में अब बहुत जल्द राजस्थान रॉयल्स का नाम भी जुड़ने वाला है। खबर है कि आरसीबी की तरह राजस्थान रॉयल्स भी इस बार आईपीएल में एक मैच अलग रंग की जर्सी में खेलती नजर आएगी।

4 of 6
राजस्थान रॉयल्स
सूत्रों की मानें तो राजस्थान रॉयल्स की फ्रैंचाइजी कैंसर के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए ऐसा कदम उठाने जा रही है। इसे राजस्थान रॉयल्स ने 'कैंसर आउट' कैंपेन नाम दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
csk and rr - फोटो : File
राजस्थान रॉयल्स की टीम यह जर्सी 11 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पहन सकती है। फ्रैंचाइजी ने जर्सी के रंग का तो अभी कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है राजस्थान की यह जर्सी 'गुलाबी' रंग की हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kkr
बता दें कि प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान की टीम दो मैच गंवाने के बाद पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार रात राजस्थान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सात विकेट से हराकर पहले स्थान पर कब्जा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें