Screen grab from Ahmed patel video
- फोटो : twitter
28 नवंबर को हुए मतदान से 48 घंटे बाद ईवीएम से भरी एक बिना नंबर प्लेट लगी बस, सागर जिला कलेक्टर दफ्तर पहुंची। यह मशीनें मध्यप्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के खुरई विधानसभा क्षेत्र से आई थीं। इस मामले में आयोग ने कहा कि यह प्रकिया ठीक नहीं है। गलती प्रक्रिया तक ही सीमित है और मशीनों से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। अहमद पटेल ने इसका वीडियो 1 दिसंबर को ट्वीट किया।