असम के बोडोलैंड में कोकराझार जिला, जहाँ लंबे समय तक सशस्त्र विद्रोहियों द्वारा रक्तपात किए जाने की खबरें सुनाई पड़ती थी, अब वहाँ शांति और विकास ने रफ़्तार पकड़ ली है। देश दुनिया, बोडोलैंड के कोकराझार को जानें, उसे देखे, इसके लिए कई सारी योजनाएं शुरू की गई हैं। जंगल सफारी, पर्यटन, खेल कूद, रीवर राफ्टिंग व पैरा ग्लाइडिंग, इनके लिए लोग यहां पर आएं, इस मकसद को ध्यान में रखकर परबतझोरा में रूपसी हवाई अड्डा तैयार किया गया था। एक साल बाद यहाँ हवाई सेवा प्रारंभ करने की बात कही गई। साठ दिन में ही तीस फ्लाइट रद्द कर दी गई। कारण बताया गया कि कोकराझार हवाई अड्डे पर लाइट पर्याप्त नहीं है। कभी कहा गया कि इंजीनियरिंग फाल्ट के चलते उड़ान नहीं भरी जा सकती। कभी मौसम ठीक नहीं होने की बात कही गई।