फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल: माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही 12 दिनों से लापता, खोजबीन के लिए 34 लोगों की टीम गठित

Wed, 31 Aug 2022 11:40 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, ईटानगर

सार

ईस्ट कामेंग जिला के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने 'अमर उजाला' को बताया कि हमने पर्वतारोही तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाउ को खोजने के लिए एक टीम का गठन किया है, जो गुरुवार सुबह से अपने अभियान पर जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
एसएआर, रूट मैप - फोटो : अमर उजाला
अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही तापी म्रा और उनके सहयोगी पिछले करीब 12 दिनों से लापता हैं। जानकारी मिलने के बाद ईस्ट कामेंग जिला के डीसी ने म्रा और उनके सहयोगी को खोजने के लिए एक 34 लोगों की टीम बनाई है, जिसमें ग्राउंड और हेलिकॉप्टर की टीम शामिल है।

यह टीम गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय सेप्पा से अपनी यात्रा शुरू करेगी। इससे पहले म्रा के परिजनों ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से म्रा को खोजने में सहयोग की अपील की थी।
 
विज्ञापन

पर्वतारोही और उनके सहयोगी को खोजने के लिए टीम गठित

2 of 5
की-लोकेशंस - फोटो : अमर उजाला
ईस्ट कामेंग जिला के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने 'अमर उजाला' को बताया कि हमने पर्वतारोही तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाउ को खोजने के लिए एक टीम का गठन किया है, जो गुरुवार सुबह से अपने अभियान पर जाएगी। इसमें ग्राउंड और हैलिकॉप्टर दोनों टीमें शामिल रहेंगी।

पोलुमाटला ने बताया कि यहां पर मौसम बहुत खराब है। इस कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। मौसम ठीक होने पर हैलिकॉप्टर वाली टीम काम करेगी। ग्राउंड टीम को बेस कैंप तक पहुंचने में ही आठ से दस दिन लग जाएंगे। उसके बाद टीम वहां पर म्रा और उनके सहयोगी को खोजेगी। वे खुद जिला मुख्यालय से मिशन पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

खोज टीम में ये अधिकारी शामिल

3 of 5
सर्च टीम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस टीम में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी, एडीसी, कर्नल स्तर के अधिकारी, एविएशन के अधिकारी और छह नोडल ऑफिसर शामिल होंगे। जहां तक संभव होगा वे गाड़ियों से सफर करेंगे, उसके बाद पैदल यात्रा होगी। इसमें मेडिकल की टीम भी शामिल है।

पिछले पांच दिनों से नहीं हो पाया संपर्क

4 of 5
की-लोकेशंस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि हमें इस संबंध में 26 अगस्त को जानकारी मिली थी। बीमार होकर लौटे एक पर्वतारोही ने जिला मुख्यालय में लौटकर बताया कि तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाउ का पिछले करीब पांच दिनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

इसके बाद हमने तुरंत बेस कैंप के पास जो अंतिम गांव पड़ता है, वहां के लोगों से संपर्क करके भौगोलिक स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया। क्योंकि यहां से वह स्थान बहुत दूर है। लोगों से जानकारी मिलने के बाद हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्रा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर की थी चढ़ाई

5 of 5
तापी म्रा - फोटो : सोशल मीडिया
उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें