फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेगांव ब्लास्ट केस: मामले का 28वां गवाह भी मुकरा, एनआईए की विशेष अदालत में सात नवंबर को अगली सुनवाई

Sat, 05 Nov 2022 05:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मालेगांव विस्फोट मामले में गवाह अपने बयान से लगातार मुकर रहे हैं। 14 साल पुराने इस मामले के 28वें गवाह ने भी अपने बयान से पलटी मार ली है।
विज्ञापन
1 of 6
malegaon blast
चौदह साल पुराने मालेगांव विस्फोट मामले में एक और गवाह शनिवार को मुकर गया। वह इस मामले में 28वें गवाह हैं, जो मुकर गए हैं। मामले में अगली सुनवाई 7 नवंबर को होनी है। अब कुल 105 गवाह ही बचे हैं। 
विज्ञापन

दो दिन पहले भी मुकर गया था एक गवाह

2 of 6
मालेगांव ब्लास्ट केस - फोटो : पीटीआई
दो दिन पहले भी एक गवाह इस मामले में मुकर गया था। उसने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत से कहा था कि उसे वह बयान याद नहीं है, जो उसने महाराष्ट्र के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) को दिया था। 
विज्ञापन

आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और दयानंद पांडे के खिलाफ दिया था बयान

3 of 6
साध्वी प्रज्ञा को उज्जैन ले जा सकती है पुलिस
गवाह ने कथित तौर पर महाराष्ट्र एटीएस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के दौरान भोपाल की मौजूदा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और एक अन्य आरोपी दयानंद पांडे के खिलाफ बयान दिया था। 

 

गवाह ने कहा- 75 साल का हो गया हूं, अब बयान याद रखना मुश्किल

4 of 6
Maharashtra ATS
हालांकि, गवाह गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत के सामने आया। इस दौरान उसने कहा कि उसे याद नहीं है कि उसने पहले महाराष्ट्र एटीएस को दिए बयान में क्या कहा था। उन्होंने अदालत को बताया कि वह अब 75 साल के हैं, इसलिए उन्हें अब यह याद रखना मुश्किल है कि उन्होंने अपने बयान में क्या कहा था। 
विज्ञापन

सितंबर और अगस्त में भी दो गवाह मुकरे

5 of 6
court new - फोटो : istock
इससे पहले सितंबर और अगस्त में इस मामले के दो अन्य गवाह भी एनआईए की विशेष अदालत में अपने बयान से मुकर गए थे। उनमें से एक ने अदालत में यह कहने से इनकार कर दिया कि उसने जांच एजेंसी को पहले बयान दिया था। यह गवाह तब इंदौर के एक होटल में काम करता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ था मामला

6 of 6
malegaon blast
29 सितंबर, 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव के नासिक शहर में एक मोटरसाइकिल पर रखा विस्फोटक फटने से छह लोगों की मौत हो गी थी और सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए ते। मामले में सभी सात आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें