महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पुणे के एक संस्थान के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक में शो स्टॉपर बनने जा रही हैं। वह पुणे के जिस फैशन डिजाइन इंस्टीट्यूट के लिए शो स्टॉपर बनने जा रही हैं उसके ज्यादातर छात्र किसान और कुम्हार परिवार से आते हैं।
विज्ञापन
रैंप पर कैटवॉक करेंगी सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता
2 of 5
अमृता फडण्ावीस
इसके अलावा अमृता शो में लड़कियों को शिक्षित करने का संदेश देने के साथ ही हैंडलूम का भी प्रमोशन करेंगी। ये फैशन शो मैनहट्टन में 8 सितंबर को होना है। पुणे स्थित फैशन संस्थान चासा इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी शो में अपने युवा डिजाइनरों के बनाए ड्रेस पेश करेगा।
विज्ञापन
रैंप पर कैटवॉक करेंगी सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता
3 of 5
अमृता फडण्ावीस
अमृता इंडो-वेस्टर्न स्टाइल की हैंडलूम ड्रेस पहनेंगी जिसे यहीं के छात्रों ने डिजाइन किया है। अमृता ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि मैं रैम्प पर लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश देने के लिए चलूंगी क्योंकि ये डिजाइन किसान और कुम्हार परिवार की लड़कियों के बनाए हुए हैं। ये एक नयी शुरुआत है। मुझे यकीन है कि एक लड़की को शिक्षित करके हम एक परिवार को शिक्षित करते हैं और जब परिवार शिक्षित होते हैं तो देश प्रगति करता है।
रैंप पर कैटवॉक करेंगी सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता
4 of 5
अमृता फडण्ावीस
उनके अनुसार लड़कियों के उत्साह को देखकर उन्होंने इस शो का हिस्सा बनना स्वीकार किया। अमृता इससे पहले आदिवासी कला और हैंडलूम को बढ़ावा देने के लिए डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी के मदद से रैम्प पर चल चुकी हैं। पेशे से बैंकर अमृता नागपुर के एक गांव सेकरी को गोद लेने की भी योजना बना रही हैं।
वो बृहनमुंबई नगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित स्कूलों की शिक्षा को बेहतर बनाने के एक प्रयास से भी जुड़ रही हैं। चासा इंस्टीट्यूट के निदेशकों चंद्रकला सनप और अनुपम गोयल ने बताया कि संस्थान फैशन शो में 15 डिजाइन पेश कर रहा है। शो की कोरियोग्राफी अनुभवी कोरियोग्राफर लुबना एडम्स तैयार कर रही हैं।