#सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ेगा कर्नाटक
#कश्मीर: उपद्रवकारियों पर सख्ती, अलगाववादियों का होगा हुक्का पानी बंद
#'चाय यहां बना रहे हैं और पिला रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को'
#आसियान सम्मेलन के लिए दो दिवसीय लाओस दौरे पर पीएम मोदी
#संघ की समन्वय बैठकों में अब नहीं जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
2 of 6
कावेरी जल विवाद
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ेगा कर्नाटक
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कर्नाटक ने देर रात तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ने का फैसला किया। वहीं, शीर्ष अदालत के फैसले के बाद कर्नाटक में आंदोलन तेज हो गया। राज्य के किसानों और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने मंगलवार को बंगलूरू-मैसूरू राजमार्ग जाम कर दिया। तीन घंटे चली सर्वदलीय बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार देर रात कहा कि चुनौतियों के बावजूद हमने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक तमिलनाडु के लिए पानी छोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
3 of 6
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : PTI
कश्मीर: उपद्रवकारियों पर सख्ती, अलगाववादियों का होगा हुक्का पानी बंद
केंद्र सरकार अब हिंसक विरोध से बाज नहीं आ रहे कश्मीर के उपद्रवकारियों से सख्ती से निबट कर हालात सामान्य करने के पक्ष में है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की दो दिन की यात्रा से लौटने के बाद अलवाववादी हुर्रियत नेताओं को केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाले विदेश यात्रा, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा और धन जैसी सुविधाओं और प्रशासनिक सहूलियतों को समाप्त करने पर गंभीर विचार किया जा रहा है।
4 of 6
आजम खां
- फोटो : amar ujala
'चाय यहां बना रहे हैं और पिला रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को'
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बादशाह ने 125 करोड़ हिंदुस्तानियों को ठगा है। चाय यहां बनाते हैं और पिलाते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को। देश की गरीब महिलाओं और बच्चों के तन पर पूरे कपड़े नहीं है, जबकि बादशाह दुश्मन की मां को शाल बांट रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
d
- फोटो : PMO India
आसियान सम्मेलन के लिए दो दिवसीय लाओस दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान और पूर्व एशिया शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को लाओस के लिए रवाना होंगे। दो दिवसीय लाओस दौरे से पहले मंगलवार रात मोदी ने कहा कि भारत दक्षिण एशियाई देशों के साथ फिजिकल और डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने का इच्छुक है।
संघ की समन्वय बैठकों में अब नहीं जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए संघ पीएम मोदी को अब अपनी समन्वय बैठकों में नहीं बुलाएगा। जरूरत पड़ने पर संघ के शीर्ष पदाधिकारी खुद ही पीएम से मिलकर चर्चा कर सकते हैं। संघ के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार पिछली बार दिल्ली में हुई समन्वय बैठक में पीएम मोदी को बुलाने को लेकर विरोध के स्वर उभरे थे और विवाद भी खड़ा हो गया था।