फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: यूपी उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार तय और धौलाना में नौ की मौत, पढ़ें दिन की अहम खबरें

Sat, 04 Jun 2022 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। यह सीटें अखिलेश यादव और आजम खां के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। भाजपा ने इनके उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसके अलावा हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया है, जिसमें नौ कामगारों की मौके पर मौत हो गई। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 6
akhilesh yadav, nirahua - फोटो : Amar Ujala
यूपी: उपचुनाव के लिए कैंडिडेट तय
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। आजमगढ़ से भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। रामपुर से घनश्याम लोधी उम्मीदवार होंगे। आइए जानते हैं कौन हैं घनश्याम लोधी जिन्हें भाजपा ने रामपुर से बनाया है उम्मीदवार और उनका आजम से क्या कनेक्शन है? घनश्याम लोधी के उतरने से रामपुर के समीकरण कैसे बदलेंगे? पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
धौलाना में धमाका - फोटो : अमर उजाला
धौलाना में पटाखा फैक्टरी में धमाका
हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया है, जिसमें नौ कामगारों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 19 से अधिक घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है। मौके पर जिला स्तर के अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
मनीष सिसोदिया और हिमंत बिस्वा सरमा। - फोटो : Amar Ujala
असम के सीएम सरमा का मनीष सिसोदिया पर पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा आरोप लगाया। इस पर सीएम सरमा की ओर से पलटवार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
पीके और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
पॉप स्टार शकीरा का ब्रेकअप
कोलंबिया की पॉप स्टार गायिका शकीरा और उनके पार्टनर स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके अलग हो गए हैं। इनके 12 साल के रिश्ते का अंत हो गया है। शनिवार को दोनों अधिकारिक तौर पर अलग हो गए। 45 साल की शकीरा ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित नाम हैं। 'हिप्स डोन्ट लाई' और 'वाका-वाका' उनके चर्चित गाने हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा के बाद लोकसभा का नहीं मिला टिकट
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की राज्यसभा सदस्यता सात जुलाई को खत्म हो रही है। नियम के मुताबिक किसी भी सदन का सदस्य नहीं होने के बाद भी मुख्तार अब्बास अगले छह महीने तक मंत्री बने रह सकते हैं। अगर छह महीने के अंदर लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य नहीं बनते तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें