फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: राष्ट्रपति चुनाव का एलान और देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Thu, 09 Jun 2022 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
 
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
चुनाव आयोग ने गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान कर दिया। आयोग के मुताबिक, देश के सर्वोच्च पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 15 जून को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन दो जुलाई तक वापस ले सकेंगे। वहीं, राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा, जिसके नतीजे तीन दिन बाद यानी 21 जुलाई को आएंगे। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 6
भारत में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया। - फोटो : Social Media
18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव
राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो चुका है। चुनाव आयोग (ईसी) ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के सदस्य हिस्सा लेंगे। इसके बाद जरूरत पड़ी तो 21 जुलाई को मतगणना होगी और राष्ट्रपति के नाम की घोषणा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
भारत में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार। - फोटो : Amar Ujala
कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सरकार चिंतित
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को लापरवाही न बरतने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पिछले दो हफ्तों के दौरान देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लापरवाही न बरतने और हालात को हल्के में न लेने की हिदायत दी है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
यूपी में अलर्ट
शुक्रवार की नमाज को लेकर पूरे प्रदेश में सतर्कता बरतने के निर्देश डीजीपी मुख्यालय की ओर से दिए गए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है चाहे वह जिस भी संप्रदाय का हो। उन्होंने कहा कि पुलिस धर्म गुरुओं से बात भी कर रही है और अराजक तत्वों पर नजर भी रख रही है। कोई भी गड़बड़ी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
एडेन मार्करम - फोटो : सोशल मीडिया
एडेन मार्करम कोरोना संक्रमित
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज पर कोरोना का मामला आ चुका है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस वजह से उन्हें दिल्ली में खेले जा रहे पहले टी-20 में टीम में शामिल नहीं किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन संसद में बोलने वाले पहले फिल्म निर्माता बने विवेक अग्निहोत्री
इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक द कश्मीर फाइल्स अपनी रिलीज के बाद से ही देश-विदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के साथ ही इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री भी लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म चर्चाओं में हैं। दरअसल, हाल ही में निर्देशक और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ ब्रिटेन की संसद में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान 'भारत, विश्व शांति और मानवतावाद' विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने विचार रखे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें