फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: महाराष्ट्र में अब शिंदे-फडणवीस सरकार और रोहित की गैर-मौजूदगी में बुमराह को कमान, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Thu, 30 Jun 2022 10:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों राज्यपाल ने शपथ दिलाई। इसके अलावा रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 7
Eknath Shinde Devendra Fadnavis - फोटो : ANI
एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री, फडणवीस बने डिप्टी सीएम
एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद शिंदे ने ट्वीट कर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और साथ शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि साथ ही मेरे साथी विधायकों को धन्यवाद जिन्होंने हिंदुत्व की खातिर और महाराष्ट्र के लिए बिना किसी डर के मेरे साथ आने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला
बुमराह करेंगे पांचवें टेस्ट में कप्तानी
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एजबेस्टन में एक जुलाई (शुक्रवार) से होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे। बुमराह को रोहित शर्मा के कोरोना संक्रमित होने के बाद टीम की कमान सौंपी गई है। उन्हें इस साल दक्षिण अफ्रीका में टीम का उपकप्तान बनाया गया था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
मणिपुर में भूस्खलन - फोटो : ANI
मणिपुर में सेना के कई जवान मलबे में दबे
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लगातार भारी बारिश की वजह से बुधवार रात भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के कई जवान इसकी चपेट में आ गए। यह घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 45 से अधिक लोग मलबे में दबे हैं। रेलवे के अनुसार अब तक 19 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। वहीं बड़े पैमाने पर मलबे गिरने के कारण इजेई नदी अवरुद्ध हो गई है, जिससे एक जलाशय बन गया है जो निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला
संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से
संसद के मानसून सत्र के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। यह अगस्त के दूसरे हफ्ते तक चलेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को ही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
नफ्ताली बेनेट - फोटो : Wikipedia
इस्राइल में चार साल में पांचवें चुनाव की तैयारी
वामपंथी, केंद्र और दक्षिणपंथी से लेकर यहां तक कि एक इस्लामी अरब पार्टी तक सबसे विविध राजनीतिक गठबंधन के साथ इस्राइल का प्रयोग आखिरकार गुरुवार को समाप्त हो गया। नेसेट ने 92-0 के भारी मतों वोटिंग कर नए चुनावों का रास्ता साफ कर दिया। चार साल से कम समय में यह पांचवांचुनाव होगा। नेतन्याहू विरोधी गठबंधन (पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से दूर रखने का संकल्प) जिसने एक साल से अधिक समय तक तीखे वैचारिक मतभेदों के साथ सरकार चलाई, आखिरकार अपनी असंगति के बाद खत्म हो गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस। - फोटो : अमर उजाला
उदयपुर: हत्यारों से 14 दिन तक होगी पूछताछ
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या करने वाले हत्यारों को एनआईए ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। एनआईए की ओर से दोनों आरोपियों की रिमांड मांगी गई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यानि दोनों 14 दिन तक रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान उसने कड़ी पूछताछ की जाएगी। इससे पहले आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें