फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: राहुल गांधी को ईडी ने दी तीन दिन की मोहलत और 'अग्निपथ' का देशभर में विराध, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Thu, 16 Jun 2022 10:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
 
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के लिए राहत भरी खबर आई है। प्रवर्तन निदेशालय ने राहुल की अर्जी मंजूर कर ली है। अब उन्हें कल यानी शुक्रवार की बजाय सोमवार (20 जून) को पूछताछ की जाएगी। इस बीच देश में अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी(फाइल) - फोटो : Social media
राहुल गांधी से कल नहीं होगी पूछताछ
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी द्वारा की जा रही लगातार व गहन पूछताछ व कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से कांग्रेस का रोष बढ़ता जा रहा है। कल यानी शुक्रवार को चौथी बार राहुल को तलब किया गया है। इस बीच राहुल गांधी ने ईडी से उनकी मां सोनिया गांधी की सेहत का हवाला देते हुए उन्हें 17 से 20 जून तक पूछताछ के लिए पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि ईडी ने राहुल की गुजारिश को मान लिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
Building collapse in Paharganj - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पहाड़गंज में भरभराकर गिरी इमारत
पहाड़गंज इलाके में एक इमारत गिर गई है। घटना रात 8.40 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। अब तक तीन साल की एक बच्ची और दो लड़कियों को बचाया जा चुका है। अभी कितने लोग दबे हैं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
अग्निपथ योजना का विरोध - फोटो : Social media
'अग्निपथ' का देशभर में विराध
अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन दिल्ली तक पहुंच गया है। गुरुवार की सुबह नांगलोई रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने रेलवे परीक्षा में हो रही देरी व इस योजना के विरोध में ट्रेनें रोककर प्रदर्शन किया। युवाओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जींद-पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन (04424) को 15 मिनट तक रोककर रखा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
बूस्टर खुराक - फोटो : Istock
बूस्टर डोज की अवधि घटाने पर सहमति
टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने गुरुवार को 6 से 12 साल के बच्चों में कोवैक्सीन और कोर्बेवैक्स टीकों से जुड़े आंकड़ों की समीक्षा के लिए एक बैठक की। विचार विमर्श के दौरान समूह दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतराल को मौजूदा नौ महीने से घटाकर छह माह करने पर सहमत हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिलावल भुट्टो - फोटो : Twitter
बिलावल भुट्टो ने की भारत से रिश्ते सुधारने की वकालत
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को भारत के साथ फिर से संबंध सुधारने की जोरदार वकालत की और कहा कि नई दिल्ली के साथ संबंध तोड़ने से देश के हितों की पूर्ति नहीं होगी क्योंकि इस्लामाबाद पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें