फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: सुप्रीम कोर्ट में फैसलों का दिन और सोनिया गांधी को ईडी का समन, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार 

Mon, 11 Jul 2022 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए जानते हैं देश-दुनिया के अहम समाचारों के बारे में एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को ताबड़तोड़ आदेश सुनाए गए। भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या, गैंगस्टर अबु सलेम पर फैसला सुनाया गया। इसके अलावा महाराष्ट्र के सियासी संकट पर भी कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। आइए जानते हैं देश-दुनिया के अहम समाचारों के बारे में एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विजय माल्या - फोटो : getty images
विजय माल्या को जेल
सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को अवमानना मामले में चार महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने जुर्माना न चुकाने पर दो महीने की अतिरिक्त कैद की सजा भी सुनाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
अबू सलेम - फोटो : Self
अबू सलेम को राहत नहीं
मुंबई बमकांड 1993 के दोषी गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। शीर्ष कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वह 25 साल की सजा पूरी होने पर इस बारे में फैसला करे। सलेम अब 2027 में रिहा नहीं हो सकेगा। 2030 में ही उसकी रिहाई हो सकेगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
अयोग्यता मामले में सुनवाई टली
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिंदे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में सुनवाई को फिलहाल टाल दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में बेंच गठित की जाएगी। इस प्रक्रिया में समय लगेगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव गुट को भी राहत देते हुए महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर को आदेश दिया है कि जब तक मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो जाती। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
सोनिया गांधी - फोटो : Social media
ईडी ने सोनिया गांधी को फिर भेजा समन
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने फिर से समन किया है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में सोनिया गांधी को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले सोनिया गांधी ने ईडी से पूछताछ को लेकर पेश होने के लिए कुछ और दिनों की मोहलत मांगी थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
देश के सबसे बुजुर्ग बाघ 'राजा' की मौत - फोटो : ANI
देश के सबसे बुजुर्ग बाघ 'राजा' की मौत
पश्चिम बंगाल में सोमवार तड़के देश के सबसे बुजुर्ग बाघ की मौत हो गई है। एसकेबी रेस्क्यू सेंटर के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, राजा नाम के इस बाघ को पश्चिम बंगाल स्थित अलीपुरद्वार के टाइगर पुनर्वासन केंद्र में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को 'राजा' का जन्मदिन मनाया जाना था। इसके लिए वन विभाग ने तैयारी भी कर ली थी,लेकिन उससे पहले सोमवार को सुबह 3 बजे 'राजा' की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया 'राजा' देश के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले बाघों में से एक था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बोरिस जॉनसन। - फोटो : Social Media
जॉनसन पर लगे कई आरोप
ब्रिटेन में पिछले करीब छह महीनों से सियासी उथल-पुथल का दौर जारी है। इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर चुके बोरिस जॉनसन ही रहे हैं। क्रिस पिंचर स्कैंडल में नाम आने के बाद कंजर्वेटिव पार्टी में उनका जो विरोध शुरू हुआ, वह उनके इस्तीफे की घोषणा के बाद ही खत्म हुआ है। हालांकि, यह कोई पहला स्कैंडल नहीं था, जिसमें नाम आने के बाद जॉनसन विवादों में घिरे। उनके नेता बनने से पहले की पेशेवर जिंदगी में भी जॉनसन पर कई आरोप लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें