फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़े, पीएम मोदी ने की परीक्षा पे चर्चा, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Fri, 01 Apr 2022 10:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा को संबोधित किया। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए हैं। आइए हम को बतातें हैं देश-दुनिया की कुछ अहम खबरों के बारे में एक ही जगह पर...
विज्ञापन

2 of 6
सीएनजी - फोटो : अमर उजाला
फिर बढ़े सीएनजी-पीएनजी के दाम
दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी के रेट पांच रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में सीएनजी के दाम में एक बार फिर से इजाफा किया है। शुक्रवार को सरकार ने 80 पैसे की बढ़ोतरी करने का एलान किया। इसके साथ ही राजधानी में अब 60.81 रुपये प्रति किलो सीएनजी उपलब्ध होगी, इससे पहले गुरुवार तक यह दाम 60.01 रुपये था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
भारत के जंगलों में आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
धधक रहे देश के जंगल
भारत में अप्रैल के शुरुआत से ही गर्मी का कहर जारी है। मौसम के बदलते मिजाज के साथ उत्तर भारत के अधिकांश राज्य लू की चपेट में हैं। वहीं राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और मध्य भारत गर्मी से झुलस रहा है। रिकॉर्डतोड़ गर्मी के कारण जंगलों में आग लगने का खतरा मंडराने लगा है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री लावरोव
यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच भारत दौरे पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले वह अपने समकक्ष डॉ. एस जयशंकर से भी मिले थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
Imran Khan - फोटो : ANI
इमरान खान ने फिर की भारत की तारीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सत्ता बरकरार रहेगी या उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना होगा, इसका फैसला रविवार को होगा। इससे पहले शुक्रवार को इमान ने कहा कि भारत का समर्थन कर रहा एक शक्तिशाली देश मेरी हालिया रूस यात्रा की वजह से पाकिस्तान से नाराज है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम ने की परीक्षा पर चर्चा
आज शुक्रवार 1 अप्रैल, 2022 का दिन देश के लिए बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा को संबोधित किया। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ और इसमें करीब 1000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें