उपचुनावों के नतीजों में रविवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की जीत के साथ भाजपा राज्य की चार में से तीन सीट पर विजयी घोषित की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मजबूत गढ़ माने जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्रों पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की संगरूर संसदीय सीट हार गई लेकिन उसने राष्ट्रीय राजधानी में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। कांग्रेस त्रिपुरा और झारखंड में एक-एक सीट जीतने में कामयाब रही, जबकि आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस(वाईएसआर कांग्रेस) आत्मकुरु विधानसभा सीट पर विजयी हुई। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...