फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: आर्यन खान को क्लीन चिट और  ओम प्रकाश चौटाला को चार साल की जेल, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Fri, 27 May 2022 10:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान का नाम शामिल नहीं था। वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को कोर्ट ने जेल की सजा सुनाई है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आर्यन खान - फोटो : social media
आर्यन खान को राहत
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान समेत छह का नाम शामिल नहीं था। इसमें अविन शाहू, गोपाल जी आनंद, समीर साईघन, भास्कर अरोड़ा और मानव सिंघल शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
ओम प्रकाश चौटाला - फोटो : पीटीआई
ओम प्रकाश चौटाला को सजा
अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को चार साल की जेल और 50 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि चौटाला ने अपनी बीमारी व मामले के पुराना होने के नाते सहानुभूति बरतने का आग्रह किया था। वहीं सीबीआई ने कहा था कि भ्रष्टाचार समाज के लिए कैंसर के समान है, भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ऐसी सजा सुनाए जिससे समाज में मिसाल दी जा सके। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
Sameer Wankhede - फोटो : Amar Ujala
समीर वानखेड़े पर कार्रवाई की तैयारी
सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। यह निर्देश फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से संबंधित ड्रग्स मामले में गलत जांच को लेकर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI
महुआ मोइत्रा के विवादित बोल
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाली आईएएस दंपत्ति के ट्रांसफर को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। मोइत्रा ने लिखा, 'आईएएस रिंकु दुग्गा व खिरवार के उत्तर पूर्वी राज्यों में तबादला कर गृह मंत्रालय ने बता दिया है कि ये राज्य उसकी नजर में 'कचरा फेंकने का मैदान' हैं।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
manushi chhillar akshay kumar - फोटो : instagram
अक्षय कुमार की फिल्म का बदला नाम
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' का शीर्षक बदल दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब इसका नया नाम 'सम्राट पृथ्वीराज' रख दिया गया है। बता दें कि करणी सेना की एक जनहित याचिका के बाद यह कदम उठाया गया है। फिल्म के निर्माताओं, वाईआरएफ ने करणी सेना के अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें इस बात की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाकिस्तान में आर्थिक संकट - फोटो : अमर उजाला
भूखमरी के कगार पर आए पाकिस्तानी
पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। शुक्रवार को ही यहां शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 30 रुपये की भारी बढ़ोतरी का एलान कर दिया। इसके बाद देश में और अधिक महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तान में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 179.86 रुपये, एक लीटर डीजल के लिए 174.15 पाकिस्तानी रुपये देने होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें