फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: पाकिस्तान के सियासी संकट से लेकर यूपी के विधान परिषद चुनाव तक, पढ़ें दिन के अहम समाचार

Sat, 09 Apr 2022 08:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में 18+ के लिए कोरोना की बूस्टर खुराक रविवार से लगेगी। इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने कोविशील्ड और कोवाक्सिन के दाम कम कर दिए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान में सियासी संकट जारी है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की दिन की बड़ी खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
देश में 18+ के लिए कोरोना की बूस्टर खुराक रविवार से लगेगी। इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने कोविशील्ड और कोवाक्सिन के दाम कम कर दिए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान में सियासी संकट जारी है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की दिन की बड़ी खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 7
चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा - फोटो : Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का हलफनामा
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि चुनाव से पहले या बाद में किसी भी मुफ्त उपहार की पेशकश संबंधित पार्टी का नीतिगत फैसला है। ऐसी नीतियां आर्थिक रूप से व्यवहार्य हैं या प्रतिकूल असर डालती हैं, यह उस राज्य के मतदाताओं द्वारा तय किया जाना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
इमरान खान - फोटो : ANI
पाकिस्तान का सियासी संकट
पाकिस्तान में सियासी घमासान के बीच इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है और इस पर जमकर बहस हुई। लेकिन बहस के बाद स्पीकर ने वोटिंग कराने से ही इनकार कर दिया। उधर, खबर ये भी है कि इमरान इस्तीफा देने की सोच रहे हैं और इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
पाकिस्तान में भारत की खूब तारीफ हुई। - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में भारत की गूंज
राजनीतिक संकट के बीच पाकिस्तान में चारों तरफ भारत की गूंज सुनाई दे रही है। सड़क से लेकर संसद तक भारत के नाम का जिक्र हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी तक के नाम की लोग चर्चा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
Corona Vaccine Booster Dose - फोटो : Amar Ujala
एसआईआई और भारत बायोटेक ने किया कीमत घटाने का एलान
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने कोविड-19 के बूस्टर डोज की कीमत घटाने का एलान किया है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है। एसआईआई ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये तय की थी, वहीं भारत बायोटे की वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
Corona XE Variant - फोटो : Amar Ujala
गुजरात में XE वैरिएंट
गुजरात में एक्सई वैरिएंट का एक मामला सामने आया है जिसकी पुष्टि गुजरात में स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की है। इसे लेकर इंसाकॉग भी सतर्क है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान हुए संपन्न
यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए शनिवार शाम चार बजे तक मतदान पूरा हो गया। चुनाव परिणाम की घोषणा 12 अप्रैल को की जाएगी। शनिवार को 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। ज्यादातर सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें