बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बीच दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में कोरोना के मामले आने से सरकार और लोगों की चिंता बढ़ गई है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बीच दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में कोरोना के मामले आने से सरकार और लोगों की चिंता बढ़ गई है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
दिल्ली में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
निजी स्कूलों के लिए एडवायजरी जारी
गाजियाबाद-नोएडा के बाद अब दिल्ली के स्कूलों में भी कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। इसको लकर सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने चिंता जाहिर की थी। इसको लेकर देर शाम शिक्षा निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 9
संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : Amar Ujala
अखंड भारत का मुद्दा उठा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत बनेगा। पढ़ें पूरी खबर
4 of 9
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने सबसे पहले टिकट भी खरीदा फिर झलक लेने के लिए अंदर गए। मुआयना करने के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 9
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीरें आईं सामने
बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल, बुधवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 9
केएस ईश्वरप्पा
- फोटो : पीटीआई
कर्नाटक: मंत्री केएस ईश्वरप्पा बैकफुट पर
ठेकेदार संतोष पाटिल की कथित आत्महत्या मामले में कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा बैकफुट पर आ गए हैं। विपक्ष की मांग के बीच उनका कहना है कि वह कल यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप देंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 9
एलन मस्क ने दिया ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव।
- फोटो : अमर उजाला
41 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने का दिया ऑफर
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के फाउंडर अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने गुरुवार को एक बड़ा प्रस्ताव देकर खलबली मचा दी है। दरअसल, हाल में ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने ट्विटर को खरीदने का ऑफर दे दिया है। इसके लिए उन्होंने 41.39 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये) कीमत नकद चुकाने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 9
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
रोहित शर्मा पर बैन का खतरा
आईपीएल 2022 में अब तक पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम सबसे फिसड्डी साबित हुई है। टीम ने अब तक अपने पांचों मैच गंवा दिए हैं। कप्तान रोहित भी सीजन में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। उनको शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके हैं। बुधवार को पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर
शोपियां: मुठभेड़ में चार दहशतगर्द ढेर
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के बडीगाम में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबल चौकसी के साथ मौके पर डटे हुए हैं। इसमें चार आतंकवादी मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर