फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका और नहीं खुलेंगे ताजमहल के बंद दरवाजे, पढ़ें देश-दुनिया के समाचार

Thu, 12 May 2022 10:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समचार सिर्फ एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
ज्ञानवापी और ताजमहल मामले में गुरुवार को कोर्ट का अहम फैसला आया। इसके अलावा अपने इतिहास के सबसे खराब आर्थिक दौर का सामना कर रहे श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को गुरुवार को देश का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया गया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समचार सिर्फ एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
17 मई के पहले सर्वे के काम को करना होगा पूरा
ज्ञानवापी मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर ने गुरुवार को अधिवक्ता आयुक्त को बदलने की मांग को खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है।ज्ञानवापी मामले में सर्वे कमिश्नर अजय मिश्र को नहीं हटाया जाएगा। कोर्ट ने दो और सहायक कमिश्नर नियुक्त किए हैं। अजय मिश्र के साथ विशाल सिंह को सहायक कमिश्नर नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
ताजमहल - फोटो : iStock
ताजमहल मामले में याचिका खारिज
ताजमहल के बंद 20 दरवाजों को खोलने की गुजारिश वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने आज अपराह्न सवा दो बजे मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। याचिका अयोध्या के डॉ. रजनीश सिंह ने दायर की थी। याचिका में इतिहासकार पीएन ओक की किताब ताजमहल का हवाला देते हुए दावा किया गया कि ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय है, जिसका निर्माण 1212 एडी में राजा परमार्दी देव ने कराया था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
वैश्विक कोविड शिखर सम्मेलन में पीएम का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरे वैश्विक कोविड शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। वर्चुअल संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोविड महामारी जीवन को बाधित करती है। यह आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करती है और खुले समाज के लचीलेपन का परीक्षण करती है। भारत में हमने महामारी के खिलाफ एक जन-केंद्रित रणनीति अपनाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : ANI
श्रीलंका संकट: रानिल विक्रमसिंघे बने प्रधानमंत्री
अपने इतिहास के सबसे खराब आर्थिक दौर का सामना कर रहे श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को गुरुवार को देश का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया गया है। रानिल विक्रमसिंघे के पास 225 सदस्यीय संसद में केवल एक सीट है। यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के 73 वर्षीय नेता विक्रमसिंघे ने बुधवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से बात की थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
monsoon - फोटो : अमर उजाला
समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून
देश में लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। इसकी वजह है मानसून का समय से पहले दस्तक देना। दरअसल, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि देश में  इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है। इस वजह से अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rajyasabha Election 2022 - फोटो : Amar ujala
राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव का एलान
राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। इसके लिए 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि जून और अगस्त के बीच राज्यसभा के कई नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें