फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका, पूर्व कप्तान रवींद्र जडेजा आईपीएल के बाकी मैचों से हुए बाहर

Wed, 11 May 2022 09:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जडेजा की बात करें तो उनके लिए यह सीजन भूलने वाला रहा है। उन्होंने 10 मैचों में 116 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। उन्हें सिर्फ पांच सफलता मिली है। उन्होंने आठ मैचों में टीम की कप्तानी की। इस दौरान छह में हार और दो में जीत मिली।
विज्ञापन
1 of 5
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए पिछले कुछ सप्ताह उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। जडेजा चेन्नई के नए कप्तान बने। 37 दिन बाद ही उन्होंने अपने पद से हटने का फैसला किया और धोनी को फिर से कमान संभालनी पड़ी। अब खबर आ रही है कि जडेजा सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि चेन्नई सुपरकिंग्स ने बुधवार (11 मई) को कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
जडेजा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पसली में चोट लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। चेन्नई की टीम ने उस मुकाबले में शानदार जीत हासिल की थी। चेन्नई की मेडिकल टीम ने पिछले कुछ दिनों से उनकी चोट का आकलन किया है लेकिन सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में जडेजा को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
जडेजा की बात करें तो उनके लिए यह सीजन भूलने वाला रहा है। उन्होंने 10 मैचों में 116 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। उन्हें सिर्फ पांच सफलता मिली है। उन्होंने आठ मैचों में टीम की कप्तानी की। इस दौरान छह में हार और दो में जीत मिली। टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के कारण टीम की नैया मझधार में है। जडेजा को आराम दिया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को उनकी आवश्यकता होगी। ऐसे में टीम प्रबंधन उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय चोट से ठीक होने के लिए देगा।

4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई की टीम गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। टीम प्रबंधन जडेजा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है। चेन्नई को मुंबई के बाद शीर्ष पर काबिज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। टीम अगर तीनों मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रहेंगी। एक भी मैच हारने पर धोनी की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को कहा था कि जडेजा एक स्वाभाविक कप्तान नहीं हैं। आईपीएल में चेन्नई की कप्तानी के दौरान वो 'पानी से बाहर मछली' की तरह दिखाई दे रहे थे। शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "जडेजा स्वाभाविक कप्तान नहीं हैं। उन्होंने किसी भी स्तर पर कप्तानी नहीं की है। इसलिए उन्हें जिम्मेदारी देना मुश्किल था। लोग जडेजा का आंकलन करना चाहते हैं, लेकिन यह उनकी गलती नहीं है। उन्होंने कहीं भी कप्तानी नहीं की है। कप्तानी के दौरान वह पानी से बाहर एक मछली की तरह दिखते हैं। वह एक खिलाड़ी के रूप में कहीं बेहतर हैं।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें