बरसते मेघ, गूंजते मां भारती के जयकारे। हाथों में तिरंगा, धधकती उम्मीदों की मशाल। गरजते और बरसते बादलों के आगे न बच्चों के कदम रुके न बुजुर्गों के। कुछ ऐसे ही जज्बे से लबरेज था छठवें साल में कदम रख रहे अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के आगाज। मानो शहर मौसम से बेपरवाह राष्ट्रगान और आजादी दिलाने वाले शहीदों के सम्मान की अलख जगाने निकल पड़ा हो।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
शुक्रवार को 1857 में क्रांति की चिंगारी जहां ज्वाला में बदली, उसी ऐतिहासिक आगरा कालेज मैदान पर एक बार फिर नई क्रांति की मशाल रोशन हुई।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
15 अगस्त की सुबह दस बजे राष्ट्रगान के लिए, जहां हों वहीं 52 सेकेंड के लिए रुकने की अपील के लिए आगरा कालेज खेल मैदान पर ‘अलख आजादी की’ के साथ ‘मां तुझे प्रणाम’ की शुरूआत हुई।
4 of 10
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
स्वतंत्रता आंदोलन के नायक रहे विजय शंकर चतुर्वेदी, चिम्मन लाल जैन और रानी सरोज गौरिहार ने नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को मशाल सौंपी। इस उम्मीद के साथ कि उन्होंने कुर्बानियों का मोल देकर जो आजादी हासिल की वे उसे और समृद्ध करेंगे।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
एसपी सिटी सुशील घुले, समाजसेवी अशोक जैन ने मशाल जुलूस को हरी झंडी दिखाई। मेयर इंद्रजीत सिंह आर्य, व हरविजय सिंह वाहिया भी इस मौके पर उपस्थित रहे। एमजी रोड पर जब देशभक्तों का सैलाब उमड़ा तो न ओर का पता चल रहा था और न ही छोर का।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
उमड़-घुमड़ रहे बादल देशप्रेम की लहर का प्रतीक बने इस मशाल जुलूस में शामिल लोगों के कदम नहीं रोक पाए। बड़ी संख्या में डॉक्टर, समाजसेवी, व्यवसायी, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, राजनीति संगठन, शिक्षक, अधिवक्ता, एनसीसी कैडेट्स से शोभायमान मशाल जुलूस एमजी रोड से गुजरा तो तमाम दूसरे लोग भी साथ हो लिए।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
पुलिस की स्वॉट कमांडो टीम और देशभक्ति की धुन बजाता पीएसी बैंड जुलूस का खास आकर्षण रहे। धधकती मशाल लिए निकला जुलूस एमजी रोड पर सेंट जोंस, हरीपर्वत चौराहा होते शहीद स्मारक पहुंचा। यहां चारों स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनंदन हुआ।
8 of 10
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली पांच प्रतिभाओं को जिलाधिकारी पंकज कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. प्रीतिंदर सिंह ने सम्मानित किया।
9 of 10
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
इस दौरान विधायकगण धर्मपाल सिंह, गुटियारी लाल दुबेश, कालीचरन सुमन व राज्य महिला आयोग की सदस्य रोली तिवारी, तपन ग्रुप के निदेशक सुदीप गर्ग, डा. एमपीएस ग्रुप के डीन पीयूष अग्रवाल तथा शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।