फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैलेट गन जरुरी नहीं, इन 9 तरीकों से भी भाग खड़े होंगे प्रदर्शनकारी

Sat, 27 Aug 2016 08:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
कश्मीर में हिंसात्मक प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों को पैलेट गन इस्तेमाल करनी पड़ती है, लेकिन इसके इस्तेमाल से वे इतनी बुरी तरह घायल हो जाते हैं कि कई दफा उनकी जिंदगी पर बन आती है। पैलेट गन को बंद करने का मुद्दा संसद तक में उठ चुका है। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पैलेट गन के अलावा भी विकल्प हैं, यहां 9 दमदार विकल्पों पर बात की जा रही है। देखें-
विज्ञापन

पैलेट गन के 9 विकल्प, देखें क्या हैं

2 of 10
डाई मार्कर ग्रेनेड

डाई मार्कर ग्रेनेड को 35 मीटर तक फेंका जा सकता है। यह प्रदर्शनकारियों को विचलित कर देता है। जैसा कि नाम से ही जाहिर है, यह प्रदर्शनकारियों पर डाई के निशान छोड़ देता है, जिससे सुरक्षा बलों को उनकी पहचान करने में आसानी होती है। इसकी रेंज 10 मीटर और बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

पैलेट गन के 9 विकल्प, देखें क्या हैं

3 of 10
प्लास्टिक टियर स्मोक शेल 

प्लास्टिक टियर स्मोक शेल को 38 एमएम की गैस गन से फायर किया जाता है। इससे घनी झाड़ियों या घने इलाकों में छिपे प्रदर्शकारियों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

पैलेट गन के 9 विकल्प, देखें क्या हैं

4 of 10
टियर स्मोक ग्रेनेड

टियर स्मोक ग्रेनेड को 35 से 45 मीटर तक फेंका जा सकता है। इससे प्रदर्शनकारियों को किसी तरह की चोट नहीं लगती है। इसे फेंकने पर इसकी प्लास्टिक पिगल जाती है और आंसू गैस निकलने लगती है।
विज्ञापन

पैलेट गन के 9 विकल्प, देखें क्या हैं

5 of 10
स्टन शेल

स्टन शेल को 38 एमएम की गन से 110 मीटर तक फायर किया जा सकता है। इससे तेज शोर होता है और प्रदर्शनकारियों में भय फैल जाता है।
विज्ञापन

पैलेट गन के 9 विकल्प, देखें क्या हैं

6 of 10
स्टन ग्रेनेड

स्टन ग्रेनेड को हाथ से फेंका जाता है, यह 40 मीटर की रेंज कवर करता है। प्रदर्शनकारियों पर इसके इस्तेमाल से कुछ देर के लिए उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन

पैलेट गन के 9 विकल्प, देखें क्या हैं

7 of 10
चिली ग्रेनेड

चिली ग्रेनेड उत्तर-पूर्व की सबसे तीखी मिर्ची से बना होता है। इसे हाथ से फेंका जाता है और यह 45 मीटर की रेंज कवर करता है। इसके फटने पर तीखा धुआं उठता है, जिससे प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो जाते हैं।
 

पैलेट गन के 9 विकल्प, देखें क्या हैं

8 of 10
पावा शेल्स

पावा शेल्स भी मिर्ची से निर्मित होता है। मिर्ची के अलावा इसमें कुछ कैमिकल भी होते हैं। इसके इस्तेमाल से कुछ देर के लिए प्रदर्शनकारी लकवाग्रस्त हो जाते हैं।

पैलेट गन के 9 विकल्प, देखें क्या हैं

9 of 10
पेपर बॉल्स

पेपर बॉल्स यानी काली मिर्च की गोलियों को प्रदर्शनकारियों पर दागा जा सकता है। इससे कुछ देर के लिए नाक, कान और गले की समस्या उत्पन्न होती है। इससे प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने में मदद मिल सकती है। फिलहाल भारत में पेपर बॉल्स उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अमेरिका और यूरोप में इनका इस्तेमाल खूब होता है।
विज्ञापन

पैलेट गन के 9 विकल्प, देखें क्या हैं

10 of 10
सोनिक कैनन्स

सोनिक कैनन्स भी ज्यादातर पश्चिमी देशों में इस्तेमाल की जाती है। इसके इस्तेमाल से कानफोड़ू ध्वनि उत्पन्न होती है, जिसे सुनते ही प्रदर्शनकारियों को दर्द, मतली, बेचैनी की शिकायत होती है और भीड़ तितर-बितर हो जाती है। भारत में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें