फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों का जखीरा: जवाहर बाग में थीं एके-47, बिछी थी माइंस

Fri, 03 Jun 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 10
mathura firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
मथुरा के जवाहर बाग में पिछले कई दिनों से गोला बारूद इकट्ठा किया जा रहा था। कब्जाधारियों के पास एके-47 तक थीं। बाग के सभी एंट्री प्वाइंट पर माइंस तक बिछा ली गईं थीं। भारी गोला बारूद भी कैंप में था। जब आग लगी तो इनके कैंप में तेज धमाका हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

हथियारों का जखीरा: जवाहर बाग में थीं एके-47, बिछी थी माइंस

2 of 10
mathura firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ढाई साल से जवाहरबाग पर कब्जा जमाए बैठे लोगों के पास गोला बारूद के साथ ही अवैध असलहों का भी जखीरा पहुंच गया था। यह हथियार कोई एक दो दिन में तो इकट्ठा किए नहीं गए होंगे बल्कि पिछले कई दिनों से इसकी कवायद चल रही थी।
विज्ञापन

हथियारों का जखीरा: जवाहर बाग में थीं एके-47, बिछी थी माइंस

3 of 10
mathura firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
इन लोगों ने मथुरा में बड़ी वारदात को अंजाम देने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। खास बात यह है कि किसी को कानोंकान खबर तक नहीं हुईं। खुफिया एजेंसियों के भी कान खड़े नहीं हुए।

हथियारों का जखीरा: जवाहर बाग में थीं एके-47, बिछी थी माइंस

4 of 10
mathura firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
जिस तरह से इन लोगों ने पुलिस पर हमला किया उससे साफ है कि यहां भारी गोला बारूद था। कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पेट्रोल बम का भी भंडार इनके पास था।
विज्ञापन

हथियारों का जखीरा: जवाहर बाग में थीं एके-47, बिछी थी माइंस

5 of 10
mathura firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
कब्जाधारियों के पास कई लग्जरी गाड़ियां थीं। यहां इन लोगों ने अपने तंबू गाढ़ रखे थे। इन तंबू में गोला बारूद था। जब पुलिस और कब्जाधारियों के बीच फायरिंग शुरू हुई तब इनके टेंट में भी आग गई थी। आग लगने के साथ जो गाड़ियां यहां खड़ी थीं वह भी धमाके साथ उड़ गई। बताया जाता है कि कई कब्जाधारियों के चीथड़े इन गाड़ियों के साथ उड़ गए हैं। बताया जाता है कि करीब चार लोगों की मौत यहां धमाके के साथ हुई थी।
विज्ञापन

हथियारों का जखीरा: जवाहर बाग में थीं एके-47, बिछी थी माइंस

6 of 10
mathura firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
जवाहर बाग में क्या हुआ इसकी गवाही वहां पड़ा खून और जगह-जगह बिखरे खोखे दे रहे हैं। कई पेड़ों के तो तने भी खून से लाल हो गए। जवाहर बाग से बोरे भर खोखे बरामद किए गए हैं। तमंचे और फरसे भी पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन

हथियारों का जखीरा: जवाहर बाग में थीं एके-47, बिछी थी माइंस

7 of 10
mathura firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
शाम को पांच बजे के बाद जवाहर बाग में पुलिस और कब्जाधारियों के बीच फायरिंग शुरू हुई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। एसपी सिटी और एसओ फरह को गोली लगने के बाद गुस्साई पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

हथियारों का जखीरा: जवाहर बाग में थीं एके-47, बिछी थी माइंस

8 of 10
mathura firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
इसकी गवाही दे रहे थे यहां बिखरे खोखे। दूर-दूर तक खोखे नजर आ रहे थे। कारतूस भी मिले हैं। इनमें कुछ पुलिस के थे तो कुछ कब्जाधारियों के। खून तो जगह जगह बिखरा पड़ा था। स्थिति यह थी कि रेत भी लाल हो गया था।

हथियारों का जखीरा: जवाहर बाग में थीं एके-47, बिछी थी माइंस

9 of 10
mathura firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
पुलिस ने यहां से अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। तलवार, फरसे, भाले भी बरामद किए हैं। जिस रास्ते से कब्जाधारियों को खदेड़ा जा रहा था वहां भी खून पड़ा था।
विज्ञापन

हथियारों का जखीरा: जवाहर बाग में थीं एके-47, बिछी थी माइंस

10 of 10
mathura firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
इससे माना जा रहा है कि पुलिस की गोली से घायल होने के बाद कब्जाधारी अपने जान बचाने के लिए यहां से भागे हैं। जबकि कुछ को लोगों ने भी किसी तरह से सुरक्षित निकाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें