देश आजादी के 74 साल का जश्न मनाने के लिए तैयार है। 15 अगस्त, 1947 को लंबे संघर्ष के बाद मिली स्वतंत्रता मिली। इस दौरान ऐसे कई मौके आए, जब पड़ोसी मुल्कों ने हमारी धरती पर बुरी निगाह डाली। मगर भारत के बुलंद हौंसलों के आगे उसे हार माननी ही पड़ी। बीते सात दशक की बात करें तो भारत को अपनी सीमा की रक्षा करते हुए चीन और पाकिस्तान से कई युद्ध लड़ने पड़े। हाल ही में चीन की घुसपैठ को भारतीय जवानों ने नाकाम किया।
मगर लगातार बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए यह आकलन बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर अन्य देशों के मुकाबले हम कहां खड़े हैं। आजादी के इन सात दशकों में हमारी सैन्य ताकत कितनी बढ़ी है? कौन सी ऐसी चुनौतियां हैं, जिन्हें अभी भी दूर करना बाकी है? बाकी देशों की ताकत क्या है? जानते हैं अन्य देशों के मुकाबले कितनी है हमारी ताकत...।