बाबरी मस्जिद
- फोटो : amar ujala
फिलहाल मस्जिद वाले स्थान पर राम का मंदिर टेंट में बनाया गया है वहां भगवान राम की मूर्ति स्थापित है। सुबह शाम वहां पूजा, आरती की जाती है। फिलहाल जमीन विवाद सुप्रीम कोर्ट में है। लंबी सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 2010 में विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटने का फैसला सुनाया। इसमें एक हिस्सा रामलला को, जिसका प्रतिनिधित्व हिंदू महासभा कर रही है, दूसरा हिस्सा निर्मोही अखाड़ा और तीसरा हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को सौंपने की बात कही गई। तीनों पक्ष पूरी जमीन पर अपना हक जता रहे हैं और अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है।