फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: आज की पांच बड़ी खबरें

Thu, 22 Sep 2016 07:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
#नवाज ने यूएन में आतंकी बुरहान को बताया युवा नेता, भारत ने दिया करारा जवाब
#इस डर से दुनिया के दिग्गज नेताओं के सामने पाक उठा रहा कश्मीर मुद्दा
#uriattack: कमरों को बाहर से बंद कर आतंकियों ने लगाई थी आग
#मिस्र तट के पास प्रवासियों से भरी नौका डूबी, 29 की मौत
#यूपी: सामने आया कैराना का 'काला सच', सही साबित हुआ 'पलायन'
विज्ञापन

आज की पांच बड़ी खबरें

2 of 6
नवाज ने यूएन में आतंकी बुरहान को बताया युवा नेता, भारत ने दिया करारा जवाब
अंतरराष्ट्रीय मंच पर बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा जोरशोर से उठाया। इस बीच उन्होंने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का गुणगान भी गाया।
विज्ञापन

आज की पांच बड़ी खबरें

3 of 6
इस डर से दुनिया के दिग्गज नेताओं के सामने पाक उठा रहा कश्मीर मुद्दा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर दुनिया के नेताओं के साथ लगभग अपनी हर बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। लेकिन भारत के साथ विवाद का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की उनकी कोशिश किसी का ध्यान खींचती नहीं दिखी।

आज की पांच बड़ी खबरें

4 of 6
uriattack: कमरों को बाहर से बंद कर आतंकियों ने लगाई थी आग
उड़ी आर्मी बेस पर सबसे बड़े हमले को अंजाम देने वाले आतंकी सैन्य प्रतिष्ठान में दो जगहों से तारबंदी काटकर घुसे थे। एनआईए जांच टीम से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि प्रारंभिक जांच में भले ही आतंकी जैश-ए-मोहम्मद तंजीम के लग रहे थे लेकिन जांच आगे बढ़ने के दौरान आतंकियों का ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा से ही साबित हो रहा है। 
 
विज्ञापन

आज की पांच बड़ी खबरें

5 of 6
मिस्र तट के पास प्रवासियों से भरी नौका डूबी, 29 की मौत
मिस्र तट के समीप बुधवार को प्रवासियों से भरी नौका डूबने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। इसमें मिस्र, सीरिया और अफ्रीका के तीन सौ से ज्यादा प्रवासी सवार थे। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि वे नौका में सवार होकर कहां जा रहे थे। यह हादसा मिस्र की राजधानी काहिरा से 140 किमी दूर उत्तर में समुद्र तट के नजदीक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की पांच बड़ी खबरें

6 of 6
यूपी: सामने आया कैराना का 'काला सच', सही साबित हुआ 'पलायन'
शामली जिले के कैराना में एक सम्प्रदाय के लोगों की अराजकता से परेशान परिवारों के पलायन करने की शिकायतें सही थीं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम की जांच में कई परिवारों ने स्वीकारा कि अपराधों की वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें