#'भारत नहीं फ्रांस से लीक हुई थी स्कॉर्पीन से जुड़ी जानकारी'
#सुब्रमण्यम स्वामी बोले- 'मुझमें जेटली से ज्यादा काबिल वित्त मंत्री बनने की क्षमता'
#जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना मुख्यालय पर आतंकी हमला, तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर
#उत्तर भारत के हवाई अड्डों पर आतंकी खतरा, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट
#भारत-पाक बातचीत के जरिये कश्मीर मुद्दे को हल करें: अमेरिका
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें
2 of 6
'भारत नहीं फ्रांस से लीक हुई थी स्कॉर्पीन से जुड़ी जानकारी'
स्कॉर्पीन डाटा लीक मामले की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि लीक भारत में नहीं बल्कि फ्रांस में डिफेंस कंपनी डीसीएनएस के कार्यालय से हुई थी। यह जानकारी नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने शनिवार को दी। नौसेना प्रमुख प्रोजेक्ट 15बी के दूसरे पोत निर्देशित मिसाइल विध्वंसक मोरमुगाओ को शुरू करने के बाद बोल रहे थे।
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें
3 of 6
जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना मुख्यालय पर आतंकी हमला, तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर
कश्मीर में जारी हिंसा और तनाव के बीच एक बार फिर बारामूला के उरी स्थित सेना मुख्यायल पर आत्मघाती हमला हुआ है। सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और गोलीबारी जारी है। आत्मघाती हमला सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
आज की पांच बड़ी खबरें
4 of 6
सुब्रमण्यम स्वामी बोले- 'मुझमें जेटली से ज्यादा काबिल वित्त मंत्री बनने की क्षमता'
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का मानना है कि वह अरुण जेटली से बेहतर वित्त मंत्री साबित होंगे। स्वामी ने वित्त मंत्री के लिए खुद को ज्यादा योग्य करार देते हुए कहा कि मैं अर्थशास्त्री हूं और जेटली वकील। वह मुझसे बेहतर वित्त मंत्री कैसे हो सकते हैं? स्वामी से एक कार्यक्रम में पूछा गया था कि क्या वह जेटली से बेहतर वित्त मंत्री साबित होंगे तो उन्होंने कहा 'बिल्कुल।'
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें
5 of 6
उत्तर भारत के हवाई अड्डों पर आतंकी खतरा, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने उत्तर भारत के हवाई अड्डों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकी हवाई अड्डों को निशाना बना सकते हैं। लिहाजा, देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को एयरपोर्ट की सुरक्षा प्रबंधों का जायजा भी लिया है।
भारत-पाक बातचीत के जरिये कश्मीर मुद्दे को हल करें: अमेरिका
संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर के मुद्दे को पाकिस्तान द्वारा जोर शोर से उठाने के एलान के साथ ही अमेरिका ने एक बार फिर कहा है कि भारत और पाकिस्तान को यह मुद्दा आपसी बातचीत के जरिये हल करना चाहिए।