#मुलायम सिंह से मुलाकात कर घर पहुंचे अखिलेश
#तेल छिड़ककर बोला शिवपाल समर्थक, 'ससम्मान वापस ले पार्टी नहीं तो दे दूंगा जान'
#ISIS की सेक्स गुलाम रही नादिया बनीं UN की गुडविल एम्बेसडर, बयां की दर्दनाक
#बिजनौर में लड़की से छेड़छाड़ पर भिड़े दो समुदाय, फायरिंग में चार की मौत
#कश्मीर घाटी में नहीं थम रही हिंसा, एक और की मौत, कर्फ्यू जारी
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें
2 of 6
मुलायम सिंह से मुलाकात कर घर पहुंचे अखिलेश
सपा में मचे घमासान और पल पल बिगड़ते हालातों के बीच पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह खुद सामने आए और साफ किया कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। प्रदेश कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि "मेरे रहते पार्टी में फूट नहीं पड़ सकती, घर का झगड़ा है निपटा लेंगे। इतने झगड़े सब घरों में चलते हैं।"
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें
3 of 6
तेल छिड़ककर बोला शिवपाल समर्थक, 'ससम्मान वापस ले पार्टी नहीं तो दे दूंगा जान'
शिवपाल के इस्तीफे के बाद पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ सियासी उफान सपा कुनबे को बांटने में लगा है तो दूसरी ओर शिवपाल समर्थक खुलकर अखिलेश यादव के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। सैफई के शास्त्री चौराहे पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव के संबोधन के दौरान शिवपाल समर्थक पुष्पेंद्र यादव ने सैकड़ों लोगों के सामने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की।
आज की पांच बड़ी खबरें
4 of 6
ISIS की सेक्स गुलाम रही नादिया बनीं UN की गुडविल एम्बेसडर, बयां की दर्दनाक
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के हाथों सेक्स गुलाम रह चुकीं नादिया मुराद को यूनाइटेड नेशन्स गुडविल एम्बेसडर चुना गया है। 16 सितंबर को चुनी गईं नादिया के लिए यूएन ने घोषणा की है कि नादिया तस्करी के अनगिनत पीड़ितों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता फैलाएंगी और एक सकारात्मक संदेश भी देंगी।
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें
5 of 6
बिजनौर में लड़की से छेड़छाड़ पर भिड़े दो समुदाय, फायरिंग में चार की मौत
बिजनौर में स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ के बाद बड़ा बवाल हो गया। छेड़छाड़ के बाद भड़के लोगों ने आरोपी पक्ष पर फायरिंग कर दी जिसमें तीन युवकों समेत चार की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में दो सगे भाई हैं।
कश्मीर घाटी में नहीं थम रही हिंसा, एक और की मौत, कर्फ्यू जारी
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा लगातार जारी है। शुक्रवार को एक और घायल ने श्रीनगर में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलवामा में 5 सितंबर में बसित मुख्तार नाम का एक युवक घायल हो गया था। गंभीर अवस्था में उसे श्रीनगर में भर्ती करवाया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान बसित ने दम तोड़ दिया।