फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पहले क्यों 2 दिन की देरी से शुरू हो पाया सहारा कप?

Fri, 16 Sep 2016 01:58 PM IST
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सहारा कप - फोटो : getty
आज से ठीक 20 साल पहले चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिकी महाद्वीप में पहली बार कोई क्रिकेट सीरीज खेली गई जो उस समय की बेहद लोकप्रिय सीरीज थी। दर्शकों के बीच इन मुकाबलों का बड़ा क्रेज था। 16 सितंबर 1996 से भारत और पाकिस्तान की बीच कनाडा में 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली गई जिसके विजेता को सहारा कप दिया गया। यह सीरीज सहारा कप से नाम से पॉपुलर हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

20 साल पहले सहारा कप क्यों 2 दिन की देरी से शुरू हुआ?

2 of 8
सहारा कप - फोटो : getty
यह तो सभी जानते हैं कि सहारा कप के पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत से आगाज किया था, मगर पाकिस्तान 3-2 से जीत कर यह कप अपने नाम करने में सफल रहा।
विज्ञापन

20 साल पहले सहारा कप क्यों 2 दिन की देरी से शुरू हुआ?

3 of 8
सहारा कप - फोटो : getty
16 सितंबर को खेले गए शुरुआती वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने संशोधित 33 ओवर में 170 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को भी 2 सफलता मिली।

20 साल पहले सहारा कप क्यों 2 दिन की देरी से शुरू हुआ?

4 of 8
सहारा कप - फोटो : getty
पाक से मिले 171 रनों के जवाब में भारत ने 29.5 ओवर में ही 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम इंडिया के लिए राहुल द्रविड़ ने 39 रनों की पारी खेली, मगर मैन ऑफ द मैच सचिन तेंदुलकर ने 89 बॉल में 89 रन बना दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और टीम की जीत की राह तय कर दी।
विज्ञापन

20 साल पहले सहारा कप क्यों 2 दिन की देरी से शुरू हुआ?

5 of 8
सहारा कप - फोटो : getty
सहारा कप के बारे में खास बात यह है कि यह सीरीज भारत, पाकिस्तान या यूएई में नहीं, बल्कि कनाडा के टोरंटो शहर में खेली गई थी। अमेरिकी महाद्वीप में भारत और पाक की क्रिकेट टीमों के बीच पहली बार कोई मुकाबला खेला गया था।
विज्ञापन

20 साल पहले सहारा कप क्यों 2 दिन की देरी से शुरू हुआ?

6 of 8
सहारा कप - फोटो : getty
असल में यह सीरीज लगातार 5 साल तक खेली जानी थी, लेकिन 1996 से 1998 तक 3 साल इसे खेले जाने के बाद इसका आयोजन बंद कर गया। इसके पीछे कारण था कि 1999 में कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से जारी घुसपैठ को देखते हुए सहारा ने प्रायोजन से हाथ खींच लिए और सीरीज रोक दी गई थी।
विज्ञापन

20 साल पहले सहारा कप क्यों 2 दिन की देरी से शुरू हुआ?

7 of 8
सहारा कप - फोटो : getty
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सहारा कप के नाम से मशहूर इस सीरीज का पहला वनडे मैच 14 सितंबर 1996 को खेला जाना था, मगर मैच दो दिन की देरी से शुरू हुआ। बारिश के कारण सीरीज के आगाज में दो दिनों का विलंब हुआ और पहला मैच 16 सितंबर को खेला गया।
विज्ञापन

20 साल पहले सहारा कप क्यों 2 दिन की देरी से शुरू हुआ?

8 of 8
सहारा कप - फोटो : getty
16 सितंबर को भी बारिश हुई। गीली आउटफील्ड के कारण इस दिन भी खेल तय समय पर शुरू न कराया जा सका। फिर मैच को 50-50 ओवर से घटाकर 33-33 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया। पाक ने अपने कोटे के पूरे 33 ओवर खेले, लेकिन मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई में टीम इंडिया ने 30वें ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें