फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सितंबर- 1949 में आज ही के दिन मिला था हिंदी को राजभाषा का दर्जा, जानिए 'आज का इतिहास'

Fri, 14 Sep 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
आज का इतिहास

बहुत सी बोलियों और भाषाओं वाले हमारे देश में आजादी के बाद भाषा को लेकर एक बड़ा सवाल आ खड़ा हुआ। आखिरकार 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। 1960 में खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना हुई और 1998 में माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। आईये जानते हैं आज से जुड़े इतिहास के बारे में...

विज्ञापन

2 of 8
हिंदी दिवस

हिंदी का देश की राजभाषा घोषित किए जाने के दिन ही हर साल हिंदी दिवस मनाने का भी फैसला किया गया, हालांकि पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। हालांकि शुरू में हिंदी और अंग्रेजी दोनो को नए राष्ट्र की भाषा चुना गया और संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया।

 

विज्ञापन

3 of 8
डेंमार्क में प्रेस की आजादी

1770 में आज के दिन डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया।

4 of 8
लॉर्ड विलियम वेंटिक

1833 में विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आया।
 

विज्ञापन

5 of 8
विलियम मैंकेजी

1901 में आज के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या हुई थी।
 

विज्ञापन

6 of 8
रूस

1917 में आज के दिन रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।
 

विज्ञापन

7 of 8
चंद्रमा पर पहुंचा रूस

1959 में सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।

विज्ञापन

8 of 8
माइक्रोसॉफ्ट 2000 की शुरूआत

2000 में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया और 2001 में ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए।
( इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें