फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 10 देश, जिनकी फौज से खौफ खाती है दुनिया

Tue, 29 Aug 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 11
2017 में दुनिया हथियारों के ढेर पर खड़ी है, हर देश वो ताकत हासिल करना चाहता है जिससे न केवल वो अपने देश की सीमाओं की सुरक्षा कर सके बल्कि उसकी ताकत का दुनिया लोहा माने। अमेरिका, रूस, चीन, भारत जैसे देश हथियारों के दम पर अपनी धाक जमाए हुए हैं। आज हम आपको 10 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी ताकत के दम पर महाशक्ति बनने की कोशिशों में जुटे हैं।

पढ़ें: दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली खुफिया एजेंसी, जिनसे डरते हैं बड़े से बड़े आतंकी संगठन

 
विज्ञापन

2 of 11
इस लिस्ट के हिसाब से 10वें नंबर पर इटली है, जिसकी जनसंख्या 62,007,540 है। यहां सेना सालाना 5 लाख 70 हजार की एवरेज से बढ़ रही है।

एक्टिव फ्रंटलाइन पर्सनल/ रिजर्व पर्सनल: 320,000/ 42,000
एयर क्रॉफ्ट: 822
टैंक्स: 200
नेवल स्ट्रैंथ: 143
विज्ञापन

3 of 11
9वें नंबर पर जर्मनी है, जिसकी आबादी 80,722,792 है और यहां सेना की एवरेज सालाना 791,000 बढ़ रही है।

एक्टिव फ्रंटलाइन पर्सनल/ रिजर्व पर्सनल: 180,000/ 145,000
एयर क्रॉफ्ट: 698
टैंक्स: 543
नेवल स्ट्रैंथ: 81

4 of 11
तुर्की 8वें नंबर पर है, जिसकी आबादी 80,274,604 है। तुर्की की सेना में भी भर्ती तेजी से हो रही है। अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर रहने वाले इस देश में जवानों की भर्ती सालाना 1,37,5000 की एवरेज से हो रही है।

एक्टिव फ्रंटलाइन पर्सनल/ रिजर्व पर्सनल: 410,500/185,630
एयर क्रॉफ्ट: 1,018
टैंक्स: 2,445
नेवल स्ट्रैंथ: 194
विज्ञापन

5 of 11
अपनी आधुनीक तकनीकी को लेकर दुनिया भर में पहचाना जान वाले जापान ने लिस्ट में सातवां नंबर हासिल किया है। 12 करोड़ 70 लाख 2133 आबादी वाले देश में सेना में जवानों की भर्ती का सालाना एवरेज 1,215,000 है।

एक्टिव फ्रंटलाइन पर्सनल/ रिजर्व पर्सनल: 250,000/57,900
एयर क्रॉफ्ट: 1,594
टैंक्स: 700
नेवल स्ट्रैंथ: 131
विज्ञापन

6 of 11
आतंकी हमलों की मार झेल रहा यूनाइटेड किंगडम की आबादी 6 करोड़ 44 लाख 30 हजार 428 है। यहां सेनिकों की संख्या सालाना 750,000 बढ़ रही है।

एक्टिव फ्रंटलाइन पर्सनल/ रिजर्व पर्सनल: 150,000/ 182,000
एयर क्रॉफ्ट: 856
टैंक्स: 249
नेवल स्ट्रैंथ: 76
विज्ञापन

7 of 11
फ्रांस लिस्ट में 5वें नंबर है, जिसकी आबादी 6 करोड़ 68 लाख 36 हजार 154 है। 7,75,000 सैनिक सालाना फ्रांस की मिलिट्री में बढ़ रहे हैं।

एक्टिव फ्रंटलाइन पर्सनल/ रिजर्व पर्सनल: 205,000/ 195,770
एयर क्रॉफ्ट: 1,305
टैंक्स: 406
नेवल स्ट्रैंथ: 118

8 of 11
army
चीन और पाकिस्तान के साथ लगातार चल रहे बॉर्डर विवाद के बाद भारत सेना के आधुनीकिकरण पर लगातार जो दे रहा है। 125 आबादी वाले देश में सेना में भर्ती सालाना 2 करोड़ 29 लाख की एवरेज से हो रही है।

एक्टिव फ्रंटलाइन पर्सनल/ रिजर्व पर्सनल: 1,325,000/ 143,000
एयर क्रॉफ्ट: 2,102
टैंक्स: 4,426
नेवल स्ट्रैंथ: 295

9 of 11
डोकलाम विवाद से बौखलाया चीन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। दुनिया की नंबर वन आबादी वाले देश की सेना में सालाना 1 करोड़ 95 लाख 50 हजार सैनिक भर्ती लेते हैं। 

एक्टिव फ्रंटलाइन पर्सनल/ रिजर्व पर्सनल: 2,335,000/ 2,300,000
एयर क्रॉफ्ट: 2,955
टैंक्स: 6,457
नेवल स्ट्रैंथ: 714

10 of 11
दुनिया में अकेला देश रुस है जो आबादी कम होने के बावजूद अपनी मजबूत सेना के लिए जाना जाता है। 14 करोड़ 23 लाख 55 हजार 415 आबादी वाले देश में सालाना 1,355,000 सैनिक सेना में शामिल हो रहे हैं।

एक्टिव फ्रंटलाइन पर्सनल/ रिजर्व पर्सनल: 766,055/2,485,000
एयर क्रॉफ्ट: 3,794
टैंक्स: 20,216
नेवल स्ट्रैंथ: 352
विज्ञापन

11 of 11
अमेरिका इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। 32 करोड़ की आबादी वाले देश में सालाना 42 लाख 20 हजार सैनिक भर्ती लेते हैं।

एक्टिव फ्रंटलाइन पर्सनल/ रिजर्व पर्सनल: 1,400,000/1,100,000
एयर क्रॉफ्ट: 13,762
टैंक्स: 5,884
नेवल स्ट्रैंथ: 415
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें