फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात-महाराष्ट्र दिवस आज: अलग होने के लिए करना पड़ा आंदोलन, मुंबई चाहते थे दोनों राज्य 

Wed, 01 May 2019 12:18 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
महा गुजरात आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
आज यानि एक मई को 59 साल पहले गुजरात और महाराष्ट्र की स्थापना हुई थी। दोनों राज्यों के लोग आज के दिन बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाते हैं। इन दोनों राज्यों की स्थापना 1 मई, 1960 को हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 9
महा गुजरात आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
बॉम्बे से महाराष्ट्र और गुजरात बनने तक के सफर में वहां के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। बात 1960 से पहले की है उस समय दोनों राज्य बॉम्बे का हिस्सा हुआ करते थे। बॉम्बे में मराठी और गुजराती दोनों भाषाएं बोली जाती थीं।
विज्ञापन

3 of 9
महाराष्ट्र, गुजरात दिवस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
धीरे-धीरे दोनों भाषाओं के लोगों के बीच अलग राज्य की मांग उठने लगी। भाषा के आधार पर यह लोग अपने लिए राज्य की मांग कर रहे थे। 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत कई राज्यों का गठन किया गया। 

4 of 9
महाराष्ट्र, गुजरात दिवस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत तेलुगु बोलने वालों को आंध्र प्रदेश, कन्नड़ भाषी लोगों के लिए कर्नाटक राज्य बना, वहीं मलयालम बोलने वालों के लिए केरल और तमिल भाषी लोगों के लिए तमिलनाडु बना। 
विज्ञापन

5 of 9
महाराष्ट्र, गुजरात दिवस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
अलग-अलग भाषाओं के लोगों के लिए अलग राज्य तो बन गए लेकिन तब भी बॉम्बे के मराठी और गुजराती लोगों को अलग राज्य नहीं मिला। गुजराती और मराठी लोगों ने अलग राज्य की मांग के लिए बॉम्बे में आंदोलन करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
महाराष्ट्र, गुजरात दिवस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
अपनी मांगों को लेकर लोगों ने कई आंदोलन किए जिनमें ‘महा गुजरात आंदोलन’ हुआ। वहीं महाराष्ट्र की मांग के लिए महाराष्ट्र समिति का गठन कर किया गया। 1 मई 1960 को बॉम्बे को बांटकर दो राज्य महाराष्ट्र और गुजरात बना दिए गए।
विज्ञापन

7 of 9
महाराष्ट्र, गुजरात दिवस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
दोनों राज्य अलग तो हो गए लेकिन अब एक और समस्या खड़ी हो गई। ये समस्या थी बॉम्बे को अपने राज्य में शामिल करने की मांग। दोनों राज्य बॉम्बे को अपने राज्य का हिस्सा बनाना चाहते थे। गुजरात के लोग बॉम्बे को अपना बताते थे। उनका कहना था कि प्रदेश की तरक्की में उनका ज्यादा योगदान है।

8 of 9
महाराष्ट्र, गुजरात दिवस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र के लोगों का मानना था कि बॉम्बे हमारा हिस्सा है क्योंकि यहां पर ज्यादातर लोग मराठी बोलते हैं। काफी खींचातान के बाद जीत आखिर महाराष्ट्र की हुई। बॉम्बे को महाराष्ट्र की राजधानी बना दिया गया।
विज्ञापन

9 of 9
महाराष्ट्र, गुजरात दिवस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
1 मई को महाराष्ट्र में ‘महारष्ट्र दिवस’ और गुजरात में ‘गुजरात दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन राज्य सरकार द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूल-कॉलेजों में भी कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें