Funny Jokes Viral Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान को हंसने और हंसाने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो अपने व्यस्त समय में से थोड़ा सा टाइम निकालकर जरूर हंसना चाहिए। आप नीचे दिए मजेदार जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर भी हंस संकते हैं।
एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।