Latest Jokes in Hindi: वर्तमान समय में चिंता और मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर हम प्रसन्न रहते हैं, तो कई बीमारियों से बचते हैं। मानसिक तनाव से इंसान कई बीमारियों का शिकार बन सकता है। इसलिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए.....
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने लिखा, हैलो माय डियर, पहचान गए ना?
शाम को मिलो, आई लव यू
दुकानदार- ये क्या मामला है?
वकील साहब- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास कॉलोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे।
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे, इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं
दुकानदार के उड़े होश!