फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी- लड़कों का कॉमन सेंस बिल्कुल जीरो होता है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 14 May 2023 12:37 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हम सभी के जीवन में हंसी का एक बड़ा महत्व है। हमारी मुस्कुराहट सामने वाले के चेहरे की मुस्कान की वजह भी बन सकती है। हंसने से हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिलाकर हंसते हैं।

बीवी- लड़कों का कॉमन सेंस बिल्कुल जीरो होता है।
पति- कैसे?
बीवी- अब देखो ना जेंटस टॉयलेट में लिख कर आएंगे शालू आई लव यू
अब क्या शालू वहां पढ़ने जाएगी?
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
स्टूडेंट (पप्पू) - भावना।
टीचर- कैसे?
स्टूडेंट- क्योंकि सब इसमें बह जाते हैं।
टीचर बेहोश!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट-  फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है।
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है?
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई
बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं...और पापा डर के मारे 'पीले'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई...दिनभर चुपचाप रहने के बाद
पत्नी पति के पास आकर बोली- इस तरह झगड़ा करने के बाद अच्छा नहीं लग रहा,
एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
पति- ठीक है, क्या करना है?
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें