रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से खुशियों और चैन का नाता कब का टूट गया, पता ही नहीं चला। इसी का नतीजा है ढेर सारी बीमारियां। कोई डिप्रेशन का शिकार है तो किसी पर तनाव हावी है। हम ठीक से जीना भी भूलते जा रहे हैं। फिर कैसे याद रहे खुलकर हंसना और मुस्कुराना। एक्सपर्ट का मानना है कि हंसी को गंभीरता से लेकर देखिए आपकी जिंदगी बदल जाएगी। हमेशा हंसने और खुश रहने वाला व्यक्ति वाला सभी लोगों के बीच सबसे प्रिय होता है। इसलिए रोजाना हंसने और खुश रहने की आदत डालनी चाहिए। सोशल मीडिया पर हमेशा कई चुटकुले वायरल होते रहते हैं, जो हंसने में हमारी मदद करते हैं। यहां हैं कुछ मजेदार जोक्स, पढ़िए और खुश रहिये...
बेटा - मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां - बेटा तू तो करोड़ों का है।
बेटा - तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है...
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात....