कहते हैं आपकी एक मुस्कुराहट सामने वाले का दिन बना सकती है। लेकिन ये मुस्कान सिर्फ सामने वाले के लिए ही नहीं, बल्कि आपके लिए भी फायदेमंद है। हंसते-मुस्कुराते रहने से आपके जीवन और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ख़ुशी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करती है। हंसना सिर्फ आपके शारीरिक स्वस्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि हंसने के फायदे मानसिक तौर पर भी होते हैं। जब आप अंदर से खुश होते हो तब आपका मानसिक स्वास्थ्य भी एकदम सही रहता है। वहीं उदास मन में कई बीमारियां घर कर लेती हैं। इसलिए रोजाना खुल कर हंसे। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर आप खूब हंसेंगे।
केमिस्ट - अगर इस दवाई से आराम ना मिले, तो डॉक्टर का पर्चा फिर से लाना..
मरीज - ऐसा क्यों...?
केमिस्ट - मैं फिर से डॉक्टर की लिखी
दवाई पढ़ने की कोशिश करूंगा...
मरीज बेहोश होते-होते बचा...!