फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Viral Jokes: पत्नी ने कहा- आज तुम पानी मांगोगे तो मैं शर्बत दूंगी, पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 23 Jan 2022 01:29 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
हर व्यक्ति को अपनी पूरी दिनचर्या में से कुछ समय हंसने का भी निकालना चाहिए। जब इंसान मुस्कुराता है तो उसके जीवन में अपने आप खुशहाली आ जाती है। खाना हमारे तन को स्वस्थ रखता है वैसे ही हमेशा मुस्कुराना हमारे मन को स्वस्थ रखता है। जब हमारा मन स्वस्थ रहता है तो काम में भी मन लगता है। जिससे हम सभी काम को पूरी लगन और मेहनत के साथ करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए रोज नए-नए चटपटे जोक्स और चुटकुले लेकर आते रहते हैं। तो फिर देर किस बात की है चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर में

पत्नी: खाना खाया?
पति (मस्ती के मूड में): खाना खाया 
पत्नी: मैं तुमसे पूछ रही हूं?
पति: मैं तुमसे पूछ रही हूं?
पत्नी: तुम मेरी नकल कर रहे हो? 
पति: तुम मेरी नकल कर रहे हो? 
पत्नी: चलो शॉपिंग पर चलते हैं/
पति: नहीं खाया!
पत्नी ने पति से कहा- अब नहीं उतारनी मेरी नकल........
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी: मेरा आज से संकल्प है पानी मांगोगे-शर्बत दूंगी 
दूध मांगोगे-खीर दूंगी 
रोटी मांगोगे- परांठा खिलाऊंगी 
पति: घुमा फिरा के क्यों बोलती हो, सीधा बोलो जो तुम चाहोगे वो हरगिज मैं नहीं करूंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लड़का (फोन पर लड़की से ) - तुम बहुत प्यारी हो...!
लड़की  - थैंक्स...!
लड़का - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
लड़की  - थैंक्यू सो मच...!
और बताओ क्या कर रहे हो...?
लड़का - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे...
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...उसने कहा मुझे भी बिठा लो
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले,
वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
गणित की क्लास चल रही थी
मास्टरजी ने पूछा- बताओं 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा?
मोहन- जी सर....टन, टन, टन
मास्टरजी को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें